{"_id":"6a733f596975e90e59090b74","slug":"not-satisfied-with-class-10-marks-you-can-opt-for-re-evaluation-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149234-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दसवीं के अंकों से संतुष्ट नहीं, करा सकते हैं पुनर्मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दसवीं के अंकों से संतुष्ट नहीं, करा सकते हैं पुनर्मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सीबीएसई ने उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की सुविधा शुरू की
-स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए पांच अगस्त से नौ अगस्त तक सकते हैं आवेदन
-अंकों का सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए 16 से 19 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं दूसरी बोर्ड के नतीजे बीते माह घोषित किए जाने के बाद अब छात्र अपनी उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड ने दसवीं के छात्रों के लिए स्कैन कॉपी प्राप्त करने की सुविधा को शुरू किया है। इसके बाद अंकों का सत्यापन व पुनर्मूल्यांकन कराया जा सकेगा। इन सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहले व दूसरे बोर्ड दोनों परीक्षा की उत्तरपुस्तिका प्राप्त कर सकते हैं। सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन केवल एक उत्तरपुस्तिका का ही होगा। सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के बाद अंक बढ़ने पर फीस रिफंड की जाएगी।
सीबीएसई के अनुसार विद्यार्थी पहले मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करेंगे, जिसके बाद आवश्यकता होने पर अंक सत्यापन और उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। छात्र मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए पांच से नौ अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति विषय 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अंक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए 16 से 19 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
अंक सत्यापन के लिए प्रति उत्तर पुस्तिका 300 रुपये तथा पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि केवल वही विद्यार्थी सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने पहले संबंधित विषय की स्कैन कॉपी प्राप्त की हो। दसवीं बोर्ड की पहली व दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों को दोनों परीक्षाएं की उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की सुविधा होगी। लेकिन सत्यापन अथवा पुनर्मूल्यांकन केवल किसी एक उत्तर पुस्तिका के लिए ही कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
बोर्ड के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और निर्धारित तिथि के बाद या ऑफलाइन माध्यम से कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा। पुनर्मूल्यांकन के बाद अंक बढ़ने, घटने या ज्यों का त्यों रहने की स्थिति में संशोधित परिणाम ही अंतिम माना जाएगा। यदि अंकों में परिवर्तन होता है तो संबंधित छात्र को पुराना अंकपत्र जमा कर नया अंकपत्र जारी किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पुनर्मूल्यांकन पूरे प्रश्न का होगा, प्रश्न के किसी हिस्से का नहीं। सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन केवल थ्योरी पेपर के लिए होगा।