कैसे संभाले घर का बजट: तीन महीने में 89 रुपये महंगा हुआ सिलिंडर, लोग बोले- आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया
महंगाई की मार पहले से झेल रहे परिवारों का कहना है कि अब रसोई चलाना किसी चुनौती से कम नहीं है। पेट्रोल, डीजल, सब्जियां, दूध, तेल, दाल और बिजली के बढ़ते खर्च के बीच गैस सिलिंडर की कीमत में हुई नई बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महंगाई से जूझ रहे लोगों को एक और झटका रविवार को उस वक्त लगा जब एलपीजी सिलिंडर महंगा हो गया। घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में एक बार फिर 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। इसके साथ ही दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलिंडर का दाम 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया है। इससे पहले मार्च में भी 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। यानी सिर्फ तीन महीने के भीतर सिलिंडर 89 रुपये महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का गणित बिगाड़ दिया है।
रसोई चलाना, चुनौती से कम नहीं
महंगाई की मार पहले से झेल रहे परिवारों का कहना है कि अब रसोई चलाना किसी चुनौती से कम नहीं है। पेट्रोल, डीजल, सब्जियां, दूध, तेल, दाल और बिजली के बढ़ते खर्च के बीच गैस सिलिंडर की कीमत में हुई नई बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। वहीं पेट्रोल व डीजल के दामों से भी लोगों का बजट चरमरा गया है।
महंगाई की आग में झुलस रही रसोई
बाचचीत में आम लोगों ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई में जब आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया होता जा रहा है, बार-बार गैस सिलिंडर महंगा होना सीधे रसोई पर हमला है। बढ़ती कीमतों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर आम आदमी अपने घर का बजट कैसे संभाले।
लोगों से बातचीत
सरकार कहती है कि महंगाई नियंत्रण में है, लेकिन बाजार में जाकर देखिए। हर चीज महंगी हो रही है। अब गैस सिलेंडर भी 942 रुपये का हो गया। मध्यम वर्ग आखिर जाए तो जाए कहां। -किरण (निवासी, प्रीत विहार)
महंगाई का सबसे बड़ा बोझ आम आदमी ही उठा रहा है। सैलरी नहीं बढ़ रही, लेकिन खर्च हर महीने बढ़ रहा है। सिलिंडर की कीमतें फिर बढ़ गईं, इससे घर का बजट पूरी तरह गड़बड़ा जाएगा। -अरसलान (निवासी, सीमापुरी)
एक सिलिंडर खत्म होने से पहले ही अगले सिलिंडर की चिंता शुरू हो जाती है। बच्चों की पढ़ाई, राशन और किराए के बीच गैस का खर्च लगातार बढ़ रहा है। -ज्योतिषना (निवासी, विवेक विहार)
सरकार को घरेलू गैस पर राहत देनी चाहिए। जिन परिवारों की मासिक आय सीमित है, उनके लिए हर बढ़ोतरी परेशानी लेकर आती है। -सुरेंद्र (निवासी, लक्ष्मी नगर)
स्थानीय लोगों का कहना है कि उज्ज्वला जैसी योजनाओं के बावजूद सिलिंडर की बढ़ती कीमतें गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही हैं। कई परिवार अब गैस की खपत कम करने या वैकल्पिक ईंधन की तलाश करने को मजबूर हैं। वहीं पेट्रोल व डीजल की कीमतों में हुए इजाफे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
तीन महीने में कितनी महंगी हुई एलपीजी
7 मार्च 2026 : 60 रुपये की बढ़ोतरी
7 जून 2026 : 29 रुपये की बढ़ोतरी
कुल बढ़ोतरी : 89 रुपये प्रति सिलेंडर
दिल्ली में नई कीमत : 942 रुपये
दिल्ली में इस साल की शुरुआत में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर था
15 मई 2026: चार साल में पहली बार, पेट्रोल में 3 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोत्तरी, नया रेट: पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये
19 मई 2026: कीमतों में फिर से संशोधन किया गया। पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ,नया रेट: पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये
23 मई 2026: तीसरी बार 90 पैसे प्रति लीटर के करीब की वृद्धि, नया रेट: पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये
25 मई 2026: 10 दिनों में चौथा बदलाव हुआ, जिसमें पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर और बढ़ा।