पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Make rainwater harvesting a mass movement by joining the 'Catch the Rain' campaign: DC

कैच द रेन अभियान से जुड़कर वर्षा जल संचयन को जन-आंदोलन बनाएं : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
- हर बूंद बचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत
विज्ञापन


पलवल। बारिश के पानी को संरक्षित करने को अभियान बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित कैच द रेन अभियान के तहत नागरिकों से बारिश की प्रत्येक बूंद को सहेजने का आह्वान किया है। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अभियान के तहत लोगों से अपील किया कि वे अपने घरों, आवासीय सोसायटियों, सरकारी एवं निजी संस्थानों तथा कार्यस्थलों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अपनाएं। साथ ही, उपयुक्त स्थानों पर रिचार्ज पिट एवं ट्रेंच बनाकर वर्षा जल को भूमि में समाहित करने की व्यवस्था करें, जिससे भूजल स्तर में सुधार हो सके। इसके अलावा पारंपरिक जल स्रोतों जैसे बावड़ियों, कुओं और तालाबों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन करने पर भी विशेष बल दिया है। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि यदि प्रत्येक नागरिक वर्षा जल संचयन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए, तो भूजल संकट से काफी हद तक राहत मिल सकती है। यह अभियान न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा देगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं उद्योगों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article