पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   300 new e-buses in Delhi will increase the speed of capital Home Minister Shah will flag tomorrow

अब नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार! 300 नई ई-बसों से बढ़ेगी राजधानी की रफ्तार, कल गृहमंत्री शाह दिखाएंगे हरी झंडी

Mon, 06 Jul 2026 05:07 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 05:07 AM IST
सार

दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा लगातार बढ़ा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में राजधानी में 6,100 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं।

विज्ञापन
300 new e-buses in Delhi will increase the speed of capital Home Minister Shah will flag tomorrow
दिल्ली को मिलेंगी 300 नई ई-बसों - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में बसों की कमी और लंबे इंतजार की समस्या को कम करने के लिए राजधानी के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में 300 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा रही हैं। इन बसों को 7 जुलाई को आरके पुरम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई बसों को प्राथमिकता के आधार पर उन रूटों पर तैनात किया जाएगा, जहां यात्रियों की संख्या अधिक रहती है और पीक ऑवर में बसों पर सबसे ज्यादा दबाव होता है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नई बसों के संचालन से यात्रियों का इंतजार कम होगा और भीड़भाड़ वाली बसों में सफर करने की मजबूरी भी घटेगी। विभाग का कहना है कि अधिक मांग वाले रूटों पर बसों की संख्या बढ़ने से सार्वजनिक परिवहन सेवा पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी। नई शामिल की जा रही 300 बसों में अधिकांश 9 मीटर लंबाई की इलेक्ट्रिक बसें हैं। इनका आकार ऐसा है कि ये मुख्य सड़कों के अलावा संकरी गलियों और उन इलाकों में भी आसानी से चल सकेंगी, जहां बड़ी बसों का संचालन कठिन होता है। इससे कॉलोनियों और प्रमुख मार्गों के बीच लास्ट माइल कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि इससे अधिक लोगों को सार्वजनिक परिवहन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा लगातार बढ़ा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में राजधानी में 6,100 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। 300 नई बसों के शामिल होने के बाद इनकी संख्या और बढ़ जाएगी, जिससे प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2029 तक 14000 ई-बसों को चलाने की है योजना : दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के अनुसार, सरकार का लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक राजधानी में बसों की कुल संख्या 7,500 तक पहुंचाने का है। इसके साथ ही वर्ष 2029 तक दिल्ली की सड़कों पर 14,000 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने की योजना है।  इसके लिए नई बसों को चरणबद्ध तरीके से विभिन्न डिपो में शामिल किया जाएगा। सरकार का दावा है कि योजना पूरी होने पर राजधानी में बस सेवा की पहुंच, उपलब्धता और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।


जनकपुरी, विकासपुरी से मोरी गेट के लिए सीधी बस 
पश्चिमी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कश्मीरी गेट-मोरी गेट क्षेत्र तक आने-जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली सरकार ने नई बस सेवा शुरू की है। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने शनिवार से  रूट संख्या 753 एक्सटेंडेड का संचालन शुरू कर दिया है। यह बस मोरी गेट टर्मिनल से खेड़ी बाबा पुल तक चलेगी। इससे जनकपुरी, विकासपुरी, उत्तम नगर, हस्तसाल और शिव विहार जैसे इलाकों के लोगों को बिना बस बदले सीधे मोरी गेट आईएसबीटी और पुरानी दिल्ली क्षेत्र तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। नई बस सेवा का सबसे बड़ा फायदा उन यात्रियों को होगा जो रोजाना कार्यालय, शिक्षा या इलाज के लिए मध्य दिल्ली आते हैं। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नया रूट पश्चिमी और मध्य दिल्ली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देगा। नई सेवा से सफर का समय कम होगा, भीड़भाड़ वाले मार्गों पर राहत मिलेगी और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के साथ निजी वाहनों पर निर्भरता भी घटने की उम्मीद है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed