{"_id":"6a4b47f955900f40a60430ea","slug":"metro-train-services-affected-due-to-a-technical-snag-at-shastri-park-station-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: सिग्नलिंग फेल होने से रेड लाइन की रफ्तार थमी, एक घंटा तक परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: सिग्नलिंग फेल होने से रेड लाइन की रफ्तार थमी, एक घंटा तक परेशान रहे यात्री
Mon, 06 Jul 2026 11:45 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:45 AM IST
सार
डीएमआरसी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी किस कारण आई और इससे कितनी ट्रेनें प्रभावित हुईं। तकनीकी समस्या दूर होने के बाद ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य किया गया।
विज्ञापन
सिग्नलिंग फेल होने से रेड लाइन की रफ्तार थमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन (रिठाला-शहीद स्थल न्यू बस अड्डा) पर रविवार रात शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर सिग्नलिंग सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। इससे यात्रियों को एक घंटा तक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने ट्रेनों के लंबे समय तक रुकने, स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने और लगातार देरी की शिकायत की। उनके अनुसार, इस दौरान कई स्टेशनों पर अफरातफरी और अनिश्चितता का माहौल बन गया।
विज्ञापन
डीएमआरसी ने रात 9:40 बजे सोशल मीडिया पर जारी सेवा अपडेट में बताया कि शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर सिग्नलिंग संबंधी समस्या के कारण रेड लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। साथ ही कहा गया कि अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।
विज्ञापन
इसके बाद रात 10:03 बजे डीएमआरसी ने दूसरा अपडेट जारी कर बताया कि रेड लाइन पर सेवाएं सामान्य कर दी गई हैं। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि आधिकारिक तौर पर सेवा बहाल होने की घोषणा के बाद भी ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने में समय लगा और कई लोगों को 40 से 60 मिनट की अतिरिक्त देरी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
यात्रियों के अनुसार, कई ट्रेनें स्टेशनों के बीच काफी देर तक खड़ी रहीं। कुछ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ती गई, जबकि स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से यात्रियों में भ्रम और बेचैनी का माहौल रहा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी देरी और अव्यवस्था की शिकायत की।
डीएमआरसी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी किस कारण आई और इससे कितनी ट्रेनें प्रभावित हुईं। तकनीकी समस्या दूर होने के बाद ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य किया गया। बता दें इससे पहले भी कई बार सिगनलिंग खराबी आने से यात्रियों को घंटों देरी का सामना परना पड़ा है।