{"_id":"6a5b869f930340e6df0b8700","slug":"man-shot-dead-in-pooth-khurd-village-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-146454-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पूठ खुर्द गांव में एक शख्स की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पूठ खुर्द गांव में एक शख्स की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग, गैंगवार में हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना के पूठ खुर्द गांव में शनिवार सुबह अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति की पांच गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 45 साल के जोगिंदर उर्फ काला के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में गैंगवार में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के परिवार वालों ने हत्याकांड में हिमांशु भाऊ और विक्की हर्डल गैंग की संलिप्तता की आशंका जता रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस इस बाबत कुछ भी कहने से बच रही है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8.15 बजे बवाना थाना पुलिस को पूठ खुर्द गांव में एक शख्स को गोली मारने की जानकारी मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची घायल जोगिंदर को परिवार वाले महर्षि वाल्मीकि अस्पताल लेकर जा चुके थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुटी।
क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर वहां से कई खोखे बरामद किए। शुरुआती जांच में पता चला कि घर के पास ही जोगिंदर काम कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने जोगिंदर उर्फ काला पर कई राउंड गोली चला दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जोगिंदर का भाई धर्मेंद्र थाने का घोषित बदमाश है। वह अभी फरार है। परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वाले विक्की हर्डल के परिवार वालों पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। जांच में पता चला कि विक्की हर्डल विदेश में है और उसका नाम हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़ा है। यह भी पता चला है कि विक्की हर्डल के परिवार के तीन सदस्यों की हत्या हो चुकी है। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या गैंगवार में की गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित की हैं।