सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man strangles wife to death in delhi

पत्नी का गला घोंटकर पहुंचा थाने: शक के कारण ले ली जान, परिजनों ने लगाया धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
सार

जांच में पता चला कि शादी के बाद से दोनों पति-पत्नी एक दूसरे पर शक करते थे, इसको लेकर दोनों के बीच झगड़े होते थे। वहीं हिना के परिजनों का आरोप है कि परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने वाला दीपक उनकी बेटी पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था।

Man strangles wife to death in delhi
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में बुधवार तड़के एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंट दिया। वारदात के बाद आरोपी खुद ही वेलकम थाने पहुंचा और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने फौरन उसे हिरासत में लिया और घर लेकर गई। जनता कॉलोनी की पहली मंजिल पर आरोपी की पत्नी की लाश पड़ी मिली। मृतका की शिनाख्त हिना खान (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पति दीपक (28) को गिरफ्तार कर लिया है। 

Trending Videos


जांच में पता चला कि शादी के बाद से दोनों पति-पत्नी एक दूसरे पर शक करते थे, इसको लेकर दोनों के बीच झगड़े होते थे। वहीं हिना के परिजनों का आरोप है कि परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने वाला दीपक उनकी बेटी पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। बेटी जब इसके लिए तैयार नहीं हुई तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद हिना का शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। वेलकम थाना पुलिस परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

परिजनों ने प्रताड़ना के भी आरोप लगाया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि दीपक व हिना इंदिरा वाली गली नंबर-10 में किराए के मकान में पहली मंजिल पर रहते थे। दीपक सीलमपुर इलाके में पूरी सब्जी बेचता था। वहीं हिना का परिवार भी इसी गली में रहता था। दोनों के बीच प्यार हुआ। करीब तीन साल पहले दीपक व हिना ने दोनों परिवारों की मर्जी के बिना प्रेम विवाह कर लिया। शुरुआत में सब कुछ ठीक चला। इसके बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed