सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youngsters Football Club defeated Shakti Club

Delhi NCR News: यंगस्टर्स फुटबॉल क्लब ने शक्ति क्लब को दी मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास यादव और प्रिंस आर्य रहे मैच के हीरो
Trending Videos


नई दिल्ली। ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में खेले गए डीएसए-ए डिवीजन लीग के ग्रुप स्टेज मुकाबले में यंगस्टर्स फुटबॉल क्लब ने शक्ति फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया। मैच का निर्णायक गोल यंगस्टर्स के खिलाड़ी विकास यादव ने 38वें मिनट में किया। इस गोल ने टीम को बढ़त दिलाई, जिसे अंत तक बरकरार रखा गया। मैच की शुरुआत से ही यंगस्टर्स आक्रामक नजर आई, जिसमें प्रिंस आर्य और अमरजीत कुमार ने कई अच्छे मूव बनाए। शक्ति फुटबॉल क्लब की ओर से कप्तान विकास वर्मा, अनुभव जिटलवान और रोहित सिंह बिष्ट ने डिफेंस में मजबूती दिखाई, लेकिन टीम गोल करने में असफल रही। इस जीत के साथ यंगस्टर्स फुटबॉल क्लब ने लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed