फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Massive fire at Delhi EV charging station 11 bikes and an electric bus burnt

Fire in EV Charging Station: दिल्ली के ईवी चार्जिंग स्टेशन में भीषण आग, इलेक्ट्रिक बस समेत 11 बाइकें जलकर राख

Sat, 01 Aug 2026 09:31 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 01 Aug 2026 09:31 PM IST
सार

हादसे के दौरान चार्जिंग स्टेशन की पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक बस और 11 दोपहिया वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Massive fire at Delhi EV charging station 11 bikes and an electric bus burnt
चार्जिंग स्टेशन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में शनिवार को इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे चार्जिंग स्टेशन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां खड़ी एक इलेक्ट्रिक बस, 11 बाइकें, दो हाई-कैपेसिटी चार्जिंग यूनिट, दो पावर डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड और एक सब-स्टेशन जलकर खाक हो गए। 

विज्ञापन

 

तीन घंटे में पाया गया काबू
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका है। पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों के पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

360 किलोवाट क्षमता वाले चार्जिंग पॉइंट में लगी थी आग
दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 8:55 बजे राधा स्वामी आश्रम गेट नंबर-2 सोनिया विहार बस अड्डे के पास स्थित फॉर्टम चार्ज एंड ड्राइव इंडिया लिमिटेड के चार्जिंग स्टेशन में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। आग करीब 360 किलोवाट क्षमता वाले चार्जिंग पॉइंट में लगी थी, जिसने कुछ ही देर में दूसरे चार्जिंग पॉइंट को भी अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद आग तेजी से फैली और 630 एंपियर क्षमता वाले दो पावर डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड और 1250 केवीए के सब-स्टेशन तक पहुंच गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 10.50 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हादसे के दौरान चार्जिंग स्टेशन की पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक बस और 11 दोपहिया वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed