{"_id":"6a6dee3e47cb5a912808bb30","slug":"bjps-legal-counter-move-regarding-the-protest-in-the-parliament-complex-demand-for-an-fir-against-three-mps-including-rahul-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-148638-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: संसद परिसर के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा का कानूनी पलटवार, राहुल समेत तीन सांसदों पर एफआईआर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: संसद परिसर के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा का कानूनी पलटवार, राहुल समेत तीन सांसदों पर एफआईआर की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसुरी स्वराज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को सौंपी शिकायत, हिंदू आस्था से खिलवाड़ का लगाया आरोप
दिल्ली कैंट विधायक पर दर्ज मारपीट के मामले में भी गिरफ्तारी की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संसद परिसर में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक टकराव अब कानूनी मोर्चे तक पहुंच गया है। दिल्ली भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त से मिलकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव और सांसद अवधेश प्रसाद समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। भाजपा का आरोप है कि संसद परिसर में हुए प्रदर्शन के दौरान हिंदू आस्था, भगवान श्रीराम और सनातन परंपराओं का उपहास किया गया, जिससे करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को विस्तृत शिकायत सौंपी। प्रतिनिधिमंडल में विधायक अनिल शर्मा, विधायक करनैल सिंह और अधिवक्ता संकेत गुप्ता भी शामिल थे। शिकायत में भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत राहुल गांधी, पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर निष्पक्ष व निश्चित समय में जांच की मांग की गई है। शिकायत के साथ सार्वजनिक रूप से उपलब्ध वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का भी हवाला दिया गया।
भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप : बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी धर्म की आस्था का उपहास करने की अनुमति किसी को नहीं है। संसद परिसर में विरोध के नाम पर हिंदू आस्था, सनातन संस्कृति और संत समाज का मजाक बनाया गया। भाजपा ने पुलिस से घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
दिल्ली कैंट विधायक पर भी कार्रवाई की मांग : एक अन्य घटनाक्रम में करोलबाग जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली कैंट के विधायक वीरेन्द्र कादयान, उनके पुत्र और सहयोगियों के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले में सभी आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा का आरोप है कि फूल विक्रेता महिला से बिना भुगतान फूल लेने और पैसे मांगने पर उसके साथ व उसके परिजनों से मारपीट की गई। बब्बर ने कहा कि यदि पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो भाजपा आंदोलन करेगी।