{"_id":"6a6dfcf754b7e9db6807cb19","slug":"mcd-to-install-grilles-on-manholes-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-148624-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी मैनहोल पर लगाएगा ग्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी मैनहोल पर लगाएगा ग्रिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। बरसात में जलभराव की सबसे अधिक समस्या वाले सदर बाजार के कुतुब रोड-तेलीवाड़ा क्षेत्र में एमसीडी ने स्थायी समाधान की पहल शुरू की है। आयुक्त संजीव खिरवार ने शनिवार को निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोकथाम पर राहत से ज्यादा ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण में पाया गया कि मैनहोल में प्लास्टिक-पॉलीथीन फंसने से निकासी बाधित होती थी। इसके लिए मैनहोल पर ग्रिल लगाने की व्यवस्था की गई है। आयुक्त ने अन्य मैनहोल पर भी ग्रिल लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती, सभी पंपों को चालू रखने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। दिल्ली जल बोर्ड को सीवरों की समयबद्ध सफाई तय करने का भी निर्देश दिया गया। आयुक्त ने जलभराव के स्थायी समाधान के लिए एमसीडी, जल बोर्ड, मेट्रो सहित सभी विभागों के बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। ब्यूरो