{"_id":"6a6dfb18d0eec51aa007d41e","slug":"amidst-the-sawan-season-hariyali-teej-and-raksha-bandhan-kesar-malai-dry-fruit-ghevar-is-seeing-the-highest-sales-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-148664-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सावन, हरियाली तीज व रक्षाबंधन के बीच केसर-मलाई-ड्राई फ्रूट घेवर की हो रही सबसे ज्यादा खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सावन, हरियाली तीज व रक्षाबंधन के बीच केसर-मलाई-ड्राई फ्रूट घेवर की हो रही सबसे ज्यादा खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं में बेबी घेवर का भी चलन
दुकानदार बोले- तीज और रक्षाबंधन से पहले ही फुल हो रहे ऑर्डर
सचिन कुमार
नई दिल्ली। सावन, हरियाली तीज और रक्षाबंधन की आहट के साथ दिल्ली का मिठाई बाजार पूरी तरह घेवर के रंग में रंग गया है। पुरानी दिल्ली से लेकर पश्चिम, दक्षिण, उत्तर व पूर्वी दिल्ली तक हर बड़े बाजार में घेवर की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। इस बार ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है—सादे घेवर की जगह केसर, मलाई, मावा, बेबी और ड्राई फ्रूट जैसे प्रीमियम फ्लेवर वाले घेवर की मांग अधिक है।
चांदनी चौक, फतेहपुरी, खारी बावली, करोल बाग, कमला नगर, लाजपत नगर, राजौरी गार्डन, लक्ष्मी नगर, रोहिणी, द्वारका व शाहदरा के बाजारों में दुकानदार तैयारियों में जुटे हैं। व्यापारियों के अनुसार, हरियाली तीज से पहले ही बड़ी संख्या में एडवांस ऑर्डर मिल चुके हैं। युवाओं में छोटे आकार के बेबी घेवर की मांग बढ़ी है, जबकि परिवारों में मलाई व मावा घेवर ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
करोल बाग के मिठाई व्यापारी जिग्नेश ने बताया कि ग्राहक अब एक ही डिब्बे में कई वैरायटी चाहते हैं। चांदनी चौक के कारोबारी परवेज ने कहा कि केसर व मलाई घेवर की सबसे ज्यादा मांग है और ग्राहक पैकिंग व प्रस्तुति को भी महत्व दे रहे हैं। दुकानों ने आकर्षक गिफ्ट बॉक्स तैयार किए हैं, जिनमें कई तरह के घेवर रखे जा रहे हैं।।
विज्ञापन
ऑनलाइन ऑर्डर और गिफ्टिंग से बढ़ा कारोबार
मिठाई कारोबारियों के मुताबिक, इस बार ऑनलाइन ऑर्डर में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है। सोशल मीडिया पर घेवर की तस्वीरें और वीडियो देखने के बाद ग्राहक सीधे फोन और ऑनलाइन ऑर्डर दे रहे हैं। कई कंपनियां भी अपने कर्मचारियों और व्यावसायिक सहयोगियों को त्योहारी उपहार के रूप में घेवर भेज रही हैं। इससे प्रीमियम वैरायटी और गिफ्ट पैक की मांग लगातार बढ़ रही है।
राजौरी गार्डन के मिठाई कारोबारी हर्ष ने बताया कि अब बिक्री केवल दुकान पर आने वाले ग्राहकों तक सीमित नहीं रही। ऑनलाइन और फोन पर भी बड़ी संख्या में ऑर्डर मिल रहे हैं। बड़े ब्रांड के साथ साथ स्थानीय हलवाई भी त्योहारों के लिए विशेष तैयारी कर रहे हैं और कई दुकानों ने होम डिलीवरी की सुविधा भी शुरू कर दी है।
महंगाई का असर, फिर भी गुणवत्ता से समझौता नहीं
घी, चीनी, सूखे मेवे और अन्य कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी से इस बार घेवर बनाने की लागत बढ़ी है। लक्ष्मी नगर के मिठाई कारोबारी अंकित ने बताया कि कच्चा माल पहले के मुकाबले महंगा हुआ है, लेकिन गुणवत्ता में कोई कमी नहीं किया है। ग्राहक अच्छी और शुद्ध मिठाई के लिए थोड़ा अधिक खर्च करने को तैयार हैं।
-- --
बॉक्स : घेवर के दाम
घेवर की किस्म
कीमत (प्रति किलो)
केसर घेवर
900
मलाई घेवर
800
बेबी घेवर
1000
बब्बर घेवर
800
सादा घेवर