फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Matia Mahal AAP MLA Iqbal praises Rahul Gandhi during protest

प्रदर्शन के बीच प्रशंसा: मटिया महल से 'आप' विधायक ने की राहुल गांधी की खुलकर तारीफ, जानें क्या कहा

Thu, 08 Oct 2026 12:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 08 Oct 2026 12:46 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के विधायक आले मोहम्मद इकबाल ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के विधायक नहीं हैं, पर राहुल गांधी लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठा रहे हैं, जो सराहनीय है।

विज्ञापन
Matia Mahal AAP MLA Iqbal praises Rahul Gandhi during protest
राहुल गांधी और आले मोहम्मद इकबाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस समेत विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन जारी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के मटिया महल से विधायक आले मोहम्मद इकबाल ने एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की खुलकर तारीफ की है।  

विज्ञापन


आले इकबाल ने एक्स पर पोस्ट किया और कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के विधायक नहीं हैं। इकबाल ने राहुल गांधी द्वारा लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाने की सराहना की। उन्होंने इस प्रयास को सराहनीय बताया। 
विज्ञापन

 


विधायक ने कहा कि आज देश का हर नागरिक, विशेषकर युवा, लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठा रहा है। विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी लाखों लोगों की आवाज बने हैं। उन्होंने लोकतंत्र के लिए मजबूती से खड़े होने की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed