सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MBA degree holder youth was involved in fraud with his friends, arrested

Delhi NCR News: एमबीए डिग्री होल्डर युवक साथियों के संग कर रहा था ठगी, 3 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-नकली वीज़ा और विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ऐंठ रहे थे करम
Trending Videos

- दक्षिण जिला पुलिस ने तीन साइबर जालसाजों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण जिले की साइबर पुलिस स्टेशन पुलिस ने नकली वीजा और विदेश में नौकरी दिलाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों नंदकिशोर प्रसाद, अहमद हयात खान और मुश्ताक खान को गिरफ्तार किया है। ये भोले-भाले लोगों को विदेश में नौकरी और वीजा सेवाएं दिलाने के बहाने ठगते थे। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि एक ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के संबंध में एक शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा कि व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से विदेश में नौकरी और वीजा दिलाने के लिए पैसे देने का लालच दिया था। पैसे मिलने के बाद साइबर धोखेबाजों ने जवाब देना बंद कर दिया। मामला दर्जकर साइबर थानाध्यक्ष हंसराज, इंस्पेक्टर अभिमन्यु व हवलदार तरुण की टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण के बाद लोकेशन दिल्ली के रानी बाग में मिली। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर तीन आराेपियों हुगली, पश्चिम बंगाल निवासी नंद किशोर प्रसाद, औरंगाबाद, बिहार निवासी अहमद हयात खान और शाहीन बाग, नई दिल्ली निवासी मुश्ताक खान को गिरफ्तार कर लिया। नंद किशोर ने बीए इतिहास हॉनर्स मेें कर रखा है और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा किया हुआ है। अहमद हयात 8वीं पास है। वहीं मुश्ताक खान ने एमबीए मार्केटिंग और सेल्स किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article