सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Deputy Commissioner and two other officials sent to jail in bribery case

Delhi NCR News: रिश्वतखोरी मामले में एमसीडी के उपायुक्त समेत दो अधिकारी जेल भेजे गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली।
राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई न्यायाधीश की अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के दो वरिष्ठ अधिकारियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शाहदरा उत्तरी जोन के उपायुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा और प्रशासनिक अधिकारी दिव्यांशु कुमार गौतम को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। विशेष सीबीआई न्यायाधीश सुधांशु कौशिक ने सीबीआई की याचिका स्वीकार कर दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

दोनों अधिकारियों को मंगलवार को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इससे पहले अदालत ने उन्हें एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा था। पूछताछ पूरी होने के बाद सीबीआई ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। सीबीआई के अनुसार, यह मामला चार लाख रुपये की रिश्वतखोरी से जुड़ा है। जांच एजेंसी अब इस प्रकरण के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस भ्रष्टाचार में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed