{"_id":"6a6ca73a2b646c5086057dd9","slug":"mcd-to-launch-football-and-cricket-mini-leagues-for-under-9-and-under-11-categories-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148479-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी शुरू करेगा अंडर-9 व अंडर-11 के लिए फुटबॉल-क्रिकेट मिनी लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी शुरू करेगा अंडर-9 व अंडर-11 के लिए फुटबॉल-क्रिकेट मिनी लीग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
84 टीमें होंगी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के स्कूलों और मोहल्लों के मैदानों में खेल रहे हजारों नन्हे खिलाड़ियों को जल्द ही शहर स्तरीय प्रतियोगिता का मंच मिलेगा। एमसीडी अंडर-9 और अंडर-11 आयु वर्ग के बच्चों के लिए फुटबॉल व क्रिकेट की मिनी लीग शुरू करने की तैयारी में है।
लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग लीग आयोजित होंगी। प्रत्येक खेल में 84 टीमें शामिल होंगी। एमसीडी के 12 जोन में से प्रत्येक सात टीमें (एक एमसीडी स्कूल की व छह निजी स्कूलों, अकादमियों, क्लबों व स्थानीय टीमों की) उतारेगा। 1500 से अधिक एमसीडी स्कूलों को जोन स्तर के खेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। एमसीडी स्कूलों की भागीदारी निशुल्क होगी, जबकि निजी संस्थानों से शुल्क लिया जाएगा।
पंजीकरण राशि व सीएसआर सहयोग से लीग का संचालन होगा। शेष राशि एमसीडी स्कूलों के खेल ढांचे पर खर्च की जाएगी। लीग को डायमंड, गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज श्रेणियों में बांटा जाएगा, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर प्रमोशन-रेलिगेशन होगा। डिजिटल स्पोर्ट्स पोर्टल पर पंजीकरण, उम्र सत्यापन, शेड्यूल, लाइव स्कोर व खिलाड़ियों के डिजिटल प्रोफाइल बनाए जाएंगे। मैच बाबासाहेब आंबेडकर स्टेडियम सहित विभिन्न मैदानों पर होंगे।