फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minister Pravesh Verma released video and leveled allegations against Arvind Kejriwal In slap incident case

दिल्ली थप्पड़ कांड: 'आप विधायक सरकारी कर्मियों को पीटते, अपने गुंडों को जेन-जी न कहें', प्रवेश वर्मा का पलटवार

Mon, 28 Sep 2026 05:29 PM IST
Rahul Kumar Tiwari एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 28 Sep 2026 05:29 PM IST
सार

तिलक नगर में थप्पड़ मारने के वीडियो पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आप और अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया। उन्होंने आप नेताओं पर सरकारी कर्मचारियों से मारपीट के आरोप लगाए और कहा कि काम में बाधा डालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Minister Pravesh Verma released  video and leveled allegations against Arvind Kejriwal In slap incident case
मंत्री प्रवेश वर्मा का पलटवार - फोटो : @p_sahibsingh/अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान स्थानीय युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है। प्रवेश वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों द्वारा सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं।

विज्ञापन

 

प्रवेश वर्मा ने कहा, 'मैं अपने इंजीनियर के साथ वहां मौजूद था और वे अपने गुंडों के साथ पहुंचे और बदतमीजी करने लगे।' उन्होंने कहा कि अगर कोई उनके काम में बाधा डालता है और उन्हें काम करने से रोकता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, 'मैं अरविंद केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि जब आप ऐसी जगहों का दौरा करते हैं, उसी समय हमारे पंजाब में युवा लड़कियों के साथ मारपीट की जा रही है। इसलिए उनके बारे में भी एक-दो शब्द बोलिए।' उन्होंने आप नेताओं द्वारा 'जेन-जी' शब्द के इस्तेमाल पर भी प्रतिक्रिया दी। प्रवेश वर्मा ने कहा, 'आप अपने गुंडों को 'जेन-जी' कहते हैं, जो सही नहीं है।'
विज्ञापन

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने के मामले पर प्रतिक्रिया दी थी। केजरीवाल ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था।

Minister Pravesh Verma released  video and leveled allegations against Arvind Kejriwal In slap incident case
दिल्ली डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, तिलक नगर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क की गुणवत्ता की जांच करने पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और आप विधायक जरनैल सिंह आमने-सामने आ गए थे। इसी दौरान आप विधायक के साथ पहुंचे एक वीडियोग्राफर द्वारा वीडियो बनाए जाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान मंत्री ने युवक को थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed