सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor set two wheelers on fire to avenge a slap

थप्पड़ का बदला आगजनी से: जनवरी में बाइक टच होने पर हुआ विवाद, पड़ा था तमाचा; गुस्सा निकालने को वाहनों को फूंका

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 14 Jun 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

जहांगीरपुरी में बाइक-स्कूटी जलाने के आरोप में रामलाल और मयंक गिरफ्तार हुए हैं। सोंटू फरार है। एक नाबालिग ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए आग लगाने की बात कबूली है।

Minor set two wheelers on fire to avenge a slap
वाहनों को फूंकते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जहांगीरपुरी इलाके में बाइक टच करने पर थप्पड़ मारने से नाराज नाबालिग ने साथियों के साथ मिलकर बाइक और स्कूटी में आग लगाई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिये आरोपियों की पहचान कर नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। 

पुलिस भागे हुए एक आरोपी की तलाश कर रही है। गिरफ्तार दो आरोपियों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी 22 साल के रामलाल और 18 साल के मयंक के रूप में हुई है। वहीं सोंटू की तलाश कर रही है। इनके कब्जे से पुलिस ने वारदात के दौरान पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लड़कों को बाइक और स्कूटी में आग लगाते हुए देखा गया। वीडियो के वायरल होने से लोगों में डर की भावना फैल रही थी। पुलिस ने तुरंत वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि वीडियो जहांगीरपुरी इलाके का है। 

विज्ञापन

8 जून को जहांगीरपुरी ई ब्लॉक निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह कंप्यूटर डिजाइनिंग ऑपरेटर का काम करते हैं। 7 जून की रात वह घर में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे घर के बाहर तेज आवाज सुनी। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात लोगों ने वहां खड़ी तीन दोपहिया गाड़ियों में आग लगा दी थी। जिसमें दो स्कूटी और एक बाइक थी। पुलिस ने संजय के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

थाना प्रभारी सतविंदर सिंह ने कहा कि नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि जनवरी में ईई रोड पर बाइक चलाते समय उसकी गाड़ी गलती से शिकायतकर्ता से टकरा गई थी। टक्कर लगने के बाद उसने थप्पड़ मार दिया था। जिसका उसने बदला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed