{"_id":"69eb7a21cd5bac96b5000cca","slug":"more-than-a-quarter-of-students-will-appear-for-the-second-cbse-board-exam-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-133610-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एक चौथाई से अधिक छात्र देंगे सीबीएसई की दूसरी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एक चौथाई से अधिक छात्र देंगे सीबीएसई की दूसरी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई तक होगी, जून के अंत तक नतीजे होंगे घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम सुधारने और परीक्षा से जुड़े दबाव को कम करने का प्रयोग बच्चों को भाया है। फरवरी-मार्च में संपन्न हुई दसवीं बोर्ड की पहली परीक्षा के नतीजों के बाद 23, 16, 008 बच्चों में से देश-विदेश से करीब एक चौथाई से अधिक ने दूसरी बोर्ड परीक्षा देने में रुचि दिखाई है। पहली परीक्षा में पास बच्चों में से 5, 25, 655 बच्चे एक से तीन विषयों तक में अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए दूसरी परीक्षा में बैठेंगे। जबकि 85, 285 बच्चे ऐसे हैं जो इनके साथ कंपार्टमेंट की परीक्षा देंगे। दूसरी दसवीं बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई तक आयोजित होगी। खास बात यह है कि प्रदर्शन सुधार करने वालों में 2, 15, 215 छात्राएं हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक छात्रों ने विज्ञान विषय में प्रदर्शन सुधारने का विकल्प चुना है। कुल 4, 74, 491 छात्र साइंस विषय में प्रदर्शन सुधार के लिए परीक्षा देंगे।वहीं गणित स्टैंडर्ड के लिए 3,68, 843 छात्रों ने और गणित बेसिक के लिए 1,78, 878 छात्रों ने परीक्षा देने का निर्णय लिया है। भाषाई विषयों में हिंदी विषय के लिए 29, 860 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। अंग्रेजी लैंग्वेज व लिटरेचर के लिए 98, 536 और कम्यूनिकेटिव के लिए 5, 413 बच्चे अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए बैठेंगे। संस्कृत के लिए 1500 और संस्कृत कम्यूनिकेटिव के लिए 1469 अपने प्रदर्शन में सुधार करेंगे।
विषयों में प्रदर्शन सुधार करने वाले छात्र
एक विषय में प्रदर्शन सुधार
1, 92, 508
दो विषयों में प्रदर्शन सुधार
2, 79, 227
तीन विषयों में प्रदर्शन सुधार
1, 97, 119
कुल छात्र
6, 68, 854
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X