फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Municipal bulldozer razes encroachments in Manesar; over 100 kiosks removed

Delhi NCR News: मानेसर में अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, 100 से ज्यादा खोखे हटाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। नगर निगम मानेसर की प्रवर्तन शाखा ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने जीएमडीए की मुख्य सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।

अभियान के दौरान रामपुरा गांव से हयातपुर रोड और द्वारका एक्सप्रेसवे से कांकरौला गांव तक कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने सड़क किनारे लगे 100 से ज्यादा खोखे, चाय की दुकानें और अन्य अस्थाई ढांचों को जेसीबी की मदद से हटा दिया।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों ने दुकानदारों और अन्य लोगों को सरकारी जमीन और सड़क किनारे दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। निगम ने कहा कि सड़क, ग्रीन बेल्ट या सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम की टीम ने अलग-अलग जगहों का निरीक्षण कर अवैध ढांचों की पहचान कर हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि स्थायी या अस्थाई कोई भी अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed