{"_id":"6a79dec4eb6dd333b508c89b","slug":"two-faces-of-the-weather-the-morning-sun-was-bothersome-while-the-afternoon-rain-brought-relief-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150061-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मौसम के दो रंग...सुबह धूप ने परेशान किया, दोपहर को बारिश ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मौसम के दो रंग...सुबह धूप ने परेशान किया, दोपहर को बारिश ने दी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भी यलो अलर्ट, महीने के शुरुआती 10 दिनों में ही सफदरजंग मौसम केंद्र पर 233.7 मिमी बारिश दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को जहां धूप ने लोगों को परेशान किया, वहीं दोपहर को हुई तेज बारिश ने राहत भी पहुंचाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही, सफदरजंग मानक केंद्र में शाम 5:30 बजे तक चार एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही महीने के शुरुआती 10 दिनों में ही सफदरजंग मौसम केंद्र पर 233.7 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है, जो अगस्त की दीर्घकालिक औसत बारिश 233.1 मिमी से ज्यादा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
-- -- -- -- -- -- --
अगले 6 दिनों तक भिगाएगा मौसम
दिल्ली में अगले छह दिनों तक बादल छाए रहेंगे। अलग-अलग समय पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 11 अगस्त को सुबह से दोपहर के बीच अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। शाम और रात में भी हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, 12 अगस्त को भी दोपहर से शाम के बीच एक-दो बार बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। 13 और 14 अगस्त को भी सुबह से शाम के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 15 अगस्त को सुबह 4 से 6 बजे के बीच करीब 5 मिमी , सुबह 6 से 9 बजे के बीच 2-3 मिमी बारिश की संभावना जताई गई है। दोपहर से शाम के बीच भी करीब 3 मिमी बारिश हो सकती है। इसी तरह 16 अगस्त को भी दिनभर बादल छाए रहने और एक-दो बार बहुत हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।