{"_id":"6a79df673c16b7e3a406aafc","slug":"ncwebs-third-cut-off-released-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150052-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एनसीवेब की तीसरी कट ऑफ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एनसीवेब की तीसरी कट ऑफ जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकॉम में चांस ज्यादा, बीए में दाखिले के सीमित अवसर
बीकॉम की कट ऑफ में एक से सात फीसदी की गिरावट, सामान्य वर्ग के लिए 10 सेंटरों पर दाखिले बंद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिऐट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक (बीए प्रोग्राम व बीकॉम) के दाखिलों के लिए तीसरी कट ऑफ जारी कर दी है। इसमें सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए बीकॉम में चांस ज्यादा हैं, जबकि बीए में दाखिले के अवसर सीमित हो गए हैं। सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए बीकॉम की कट ऑफ में एक से सात फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटरों में से 10 सेंटरों पर सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले बंद का बोर्ड लग गया है।
अब तीसरी कट ऑफ पर 11 से 12 अगस्त मध्यरात्रि तक दाखिले हो सकेंगे। छात्र 14 अगस्त तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। वहीं बीए प्रोग्राम (इतिहास-राजनीति विज्ञान) कॉम्बिनेशन में सामान्य श्रेणी के लिए 19 कॉलेज सेंटरों पर दाखिले बंद हो गए हैं। इसी कॉम्बिनेशन में एससी श्रेणी के लिए 10 कॉलेज सेंटर पर दाखिले नहीं होंगे। बीए प्रोग्राम की कट ऑफ में एक से तीन फीसदी की कमी की गई है। बीए प्रोग्राम इतिहास-राजनीति विज्ञान में सामान्य श्रेणी के लिए आर्यभट्ट, भारती, डीडीयू, अंबेडकर, जेडीएम, लक्ष्मीबाई, मातासुदंरी, मोतीलाल नेहरू, कालिंदी कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, मैत्रेयी कॉलेज, पीजीडीएवी, राजधानी कॉलेज, रामानुजन कॉलेज, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, एसपीएम, विवेकानंद कॉलेज, हंसराज व मिरांडा कॉलेज में दाखिले बंद हो गए हैं।
वहीं एससी श्रेणी के लिए 10 कॉलेज सेंटर में दाखिला नहीं होगा। बीए प्रोग्राम इतिहास व राजनीति विज्ञान की सर्वाधिक कट ऑफ 61 फीसदी केशव महाविद्यालय कॉलेज सेंटर पर है। इस प्रोग्राम में भगिनी निवेदिता व अदिति कॉलेज में 46 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। जबकि इन्हीं दोनों कॉलेज में एसटी श्रेणी का दाखिला 41 फीसदी पर हो जाएगा। ओबीसी श्रेणी के लिए हंसराज व मिरांडा हाउस में इस प्रोग्राम की कट ऑफ 80 फीसदी रही है।
विज्ञापन
बीकॉम की सर्वाधिक कट ऑफ सामान्य श्रेणी के लिए 55 फीसदी केशव महाविद्यालय व राजधानी कॉलेज की रही है। भगिनी निवेदिता व अदिति कॉलेज ने इस कोर्स के लिए सबसे कम 40 फीसदी कट ऑफ जारी की है। मालूम हो कि एनसीवेब में कुल 15, 210 सीटें हैं, जिनके लिए 21 हजार से अधिक आवेदन आए थे। दो कट ऑफ तक 12 हजार हजार से अधिक दाखिले हो चुके हैं। अब सीटें खाली रहने पर इस कट ऑफ के बाद स्पेशल कट ऑफ जारी की जाएगी।