फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opposition stages walkout during discussion on Delhi Lakshmi Yojana in Assembly find out what the CM said

दिल्ली लक्ष्मी योजना पर चर्चा: तीन बच्चों वाली महिलाओं को क्यों छोड़ा? CM रेखा ने बताई वजह; AAP का वॉकआउट

Mon, 10 Aug 2026 06:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Aug 2026 06:29 PM IST
सार

Delhi Assembly: सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को विधानसभा के मानसून सत्र में 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' पर चर्चा के दौरान विपक्ष के सदन से बाहर जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने विपक्ष के रवैये पर तीखी टिप्पणी की।

विज्ञापन
Opposition stages walkout during discussion on Delhi Lakshmi Yojana in Assembly find out what the CM said
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को बताया कि सभी विधायकों ने इसमें भाग लिया और विपक्ष ने भी सवाल उठाए। हालांकि, जब वह जवाब देने खड़ी हुईं तो विपक्षी सदस्य सदन से बाहर चले गए।

विज्ञापन


'आप विधायक महिला मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहते'
रेखा गुप्ता ने कहा कि विपक्ष के लिए महिलाएं केवल राजनीति का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आप विधायक महिला मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहते थे। वे 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' पर चर्चा के दौरान सदन से बाहर चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली दंगों पर चर्चा के लिए वे वापस आए। 
विज्ञापन


इसका कारण यह था कि आप स्वयं उस मामले में शामिल थी। उन्होंने कहा कि महिला मुद्दों पर चर्चा करने की उनकी कोई इच्छा नहीं थी। मुख्यमंत्री ने सदस्यों द्वारा उठाए गए हर सवाल का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि तीन से अधिक बच्चों वाली महिलाओं को योजना से बाहर रखा गया है। यह निर्णय महिला के स्वास्थ्य और शारीरिक श्रम को ध्यान में रखकर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकार ने इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस साल 17 लाख महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर सरकार बजट बढ़ा सकती है। इससे और अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के तहत 10 दिनों में 6 लाख पंजीकरण पूरे हुए हैं।


'पिंक कार्ड योजना' पर सरकार का जवाब
एक आप विधायक ने 'पिंक कार्ड योजना' पर सवाल उठाया था। उन्होंने पूछा था कि दिल्ली के बाहर की महिलाओं को इसमें क्यों नहीं पंजीकृत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में रहने वाली हर महिला को 'पिंक कार्ड' मिलेगा। इसमें यह मायने नहीं रखता कि वह मूल रूप से किसी अन्य राज्य से है। दिल्ली की निवासी होने पर सभी बहनों को यह कार्ड मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed