{"_id":"6a79cec2eaccb03f530ee3cc","slug":"woman-arrested-for-swindling-an-elderly-woman-out-of-jewelry-worth-lakhs-by-handing-over-a-bundle-of-fake-notes-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149967-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नकली नोटों की गड्डी देकर बुजुर्ग महिला से लाखों के गहने ठगे, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नकली नोटों की गड्डी देकर बुजुर्ग महिला से लाखों के गहने ठगे, महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पश्चिम जिला पुलिस ने रघुवीर नगर से दबाेचा, आरोपी महिला ने मुंडका इलाके में नाबालिग और महिला संह मिलकर की वारदात
-पुलिस भागी हुई महिला और नाबालिग की कर रही है तलाश और गहने बरामदगी का कर रही है प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस ने मुंडका के फ्रेंड्स एन्क्लेव में सीबीआई कोर्ट के एक पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की मां को नकली नोटों की गड्डी थमाकर उनके सोने के गहने ठगने वाली महिला आरोपी को रघुवीर नगर से गिरफ्तार किया है। 22 साल की आरोपी मैना ने बताया कि वह एक महिला और नाबालिग के साथ वारदात को अंजाम दिया। उसने गहने को दूसरी महिला पूजा को बेचने के लिए सौंप दिया है। पुलिस नाबालिग और महिला आरोपी की तलाश और गहने बरामदगी का प्रयास कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 29 जुलाई को पीड़ित महिला ने मुंडका थाने में ठगी की शिकायत की। जिसमें उन्होंने बताया कि वह महिला फ्रेंड्स एन्क्लेव से सब्जी मंडी जा रही थी। इसी दौरान एक महिला करीब 10 साल के लड़के के साथ उनके पास पहुंची। महिला ने उनसे कहा कि लड़के ने अपने मालिक के पास से नोटों की एक गड्डी चुराई है और डर है कि कोई उससे रुपये छीन सकता है। इसके बाद महिला ने उनको झांसे में लेकर नकली नोटों की गड्डी के बदले अपनी सोने की चेन और ईयर टॉप्स देने के लिए राजी कर लिया। पीड़िता ने गहने सौंपने के बाद गड्डी लेकर चली गई। कुछ समय बाद जब उन्होंने गड्डी को देखा तो उसमें नकली नोट थे।