फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   GMDA removed encroachments from an 8-kilometer stretch of road on the first day

Delhi NCR News: जीएमडीए ने पहले दिन 8 किलोमीटर सड़क से हटाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
- अवैध रैंप, कियोस्क, वेंडिंग कार्ट और अस्थायी-स्थायी ढांचे हटाए
विज्ञापन


फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की सड़कों, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सोमवार से बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया। पहले ही दिन जीएमडीए की प्रवर्तन टीमों ने करीब आठ किलोमीटर राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान मुख्य सड़कों और उनके किनारे बने अवैध रैंप, कियोस्क, वेंडिंग कार्ट और अस्थायी व स्थायी ढांचों को हटाया गया।
जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराना और सड़क, फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट व सर्विस रोड के लिए निर्धारित आरओडब्ल्यू को बहाल करना है। पहले दिन ओल्ड रेलवे रोड, सेक्टर-3ए/4 को विभाजित करने वाली सड़क, सेक्टर-4/7 और सेक्टर-4/9 को विभाजित करने वाली सड़कों समेत कई प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

प्रवर्तन टीमों ने सड़क किनारे और फुटपाथ पर बनाए गए अवैध रैंप, वेंडिंग कार्ट, कियोस्क और अन्य अस्थायी ढांचे हटाए। कई स्थानों पर ग्रीन बेल्ट और सर्विस रोड के हिस्से को भी अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। सीईओ पीसी मीणा ने कहा कि निवासियों के लिए विकसित की गई सार्वजनिक सुविधाओं और जमीन पर किसी तरह का अनधिकृत कब्जा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 अधिकारी-कर्मचारियों की 12 टीमें तैनात
अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने के लिए जीएमडीए ने 12 प्रवर्तन टीमें गठित की हैं। इनमें कुल 36 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य हैं। इनमें जीएमडीए के प्रवर्तन, इंफ्रा-1 और इंफ्रा-2 डिवीजन के जूनियर इंजीनियर तथा मानेसर नगर निगम के जूनियर इंजीनियर शामिल हैं। अभियान की निगरानी डीटीपी एनफोर्समेंट आरएस बाठ कर रहे हैं। वहीं, असिस्टेंट टाउन प्लानर की टीमें मौके पर कार्रवाई की निगरानी कर रही हैं। जीएमडीए की टीमें सेक्टरों को विभाजित करने वाली सड़कों के आरओडब्ल्यू में आने वाले कैरिजवे, ग्रीन बेल्ट, सर्विस रोड और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने पर विशेष ध्यान देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed