{"_id":"6a79cd6cdcfdd4075e076616","slug":"accountant-arrested-in-jammu-three-years-after-fleeing-with-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149971-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कंपनी के खाते से 1.96 करोड़ का गबन कर भागा अकाउंटेंट तीन साल बाद जम्मू से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कंपनी के खाते से 1.96 करोड़ का गबन कर भागा अकाउंटेंट तीन साल बाद जम्मू से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-समयपुर बादली थाना पुलिस से पूछताछ में कहा, क्रिकेट पर करता था सट्टेबाजी, सारी रकम गंवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला के समयपुर बादली थाना पुलिस ने एक कंपनी के बैंक खाते से 1.96 करोड़ रुपये की गबन कर भागे आरोपी अकाउंटेंट त्रिलोकी शर्मा को तीन साल बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए आरोपी को जम्मू के सांबा स्थित एक फैक्टरी से पकड़ा है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसे जुए का शौक था और उसने क्रिकेट मैचों पर गैर-कानूनी सट्टेबाजी में भारी रकम गंवा दी। पुलिस उसके दावों की जांच कर रही है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 17 अगस्त 2023 समयपुर बादली थाने में एक कंपनी की मालकिन से शिकायत मिली। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत त्रिलोकी शर्मा ने कंपनी के करीब 1.96 करोड़ की रकम का बेईमानी से गबन कर लिया। आरोपी ने रकम को अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपना ठिकाना बदलने लगा। आरोपी को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह जाखड़ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने पैसों के लेन-देन की बारीकी से जांच की और लगातार तकनीकी सर्विलांस किया। लगातार कोशिशों और लगभग तीन साल की लंबी तलाश के बाद आरोपी के जम्मू के सांबा में होने के पता चला। स्थानीय पुलिस की मदद से 4 अगस्त को पुलिस ने सांबा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी से 32 साल त्रिलोकी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।