सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder of woman and three daughters in Samaypur Badli Delhi

दिल्ली का सबसे खौफनाक हत्याकांड: बीवी-तीन बेटियों के कत्ल में खुलासा, अकेला नहीं था पति; मिला तांत्रिक कनेक्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 26 Feb 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Delhi Crime News today in Hindi: बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली स्थित चंदन पार्क इलाके में अनीता (32) के अलावा उनकी तीन मासूम बेटियों अनुष्का (5), मुस्कान (4) और पल्लवी (3) गला रेतकर हत्या कर दी गई। चारों के शव उनके कमरे पर खून से लथपथ मिले। वारदात के बाद से अनीता के पति मुनचुन केवट (35) फरार है। 

murder of woman and three daughters in Samaypur Badli Delhi
Delhi Triple Child And Wife Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली स्थित चंदन पार्क इलाके में महिला व उसकी तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर हत्या उनके पिता ने ही की या इस सनसनीखेज हत्याकांड में कोई और भी शामिल है। पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास रही है। वहीं छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि मुनचुन का करीबी दोस्त भी अपनी दुकान बंद कर मौके से गायब है।

Trending Videos

वारदात के बाद से मुनचुन का दोस्त भी गायब
पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक आशंका व्यक्त की जा रही है कि वारदात में मुनचुन के दोस्त का भी हाथ हो सकता है। दरअसल मुनचुन की घर के पास नाई का काम करने वाले एक युवक से गहरी दोस्ती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात के बाद से वह भी दुकान बंद कर गायब है। पुलिस मुनचुन के अलावा उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बनाई 15 टीमें
आरोपी की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस ने करीब 15 टीमों का गठन किया हुआ है। पुलिस की टीमें दिल्ली के अलावा के यूपी, हरियाणा, बिहार और उत्तराखंड में छापेमारी कर रही है। हालांकि मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को मुनचुन का मोबाइल ऑन हुआ था, उसकी लोकेशन दिल्ली के स्वरूप नगर की मिली।

ऑनलाइन सट्टे और शराब का आदी है मुनचुन
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम आरोपी के बेहद नजदीक पहुंच गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुनचुन के भाई ने दावा किया है कि उनके भाई को शराब पीने के अलावा ऑनलाइन सट्टा खेलने की आदात है। उस पर कई लाख रुपये का कर्ज है, इसको लेकर घर में कलेश रहता था।

आज भी नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
पुलिस तमाम दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन कर रही है। गुरुवार को परिजनों के दिल्ली आने में हुई देरी की वजह से अनीता व तीनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हालांकि अनीता का भाई गुरुवार को दिल्ली पहुंच गया।

परिजनों ने अनीता के गर्भवती होने के मीडिया दावों को बताया गलत...
कई जगह खबर चली कि अनीता तीन माह की गर्भवती थी। इस बात का उनके परिजनों ने पूरी तरह खंडन किया है। अनीता की जेठानी ने बताया कि उसके यहां तीनों बच्चियां ऑपरेशन से हुई थीं। तीसरी बेटी होने के समय डॉक्टरों ने बताया था कि यदि अब आगे कोई बच्चा होगा तो अनीता की जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में डॉक्टरों ने मुनचुन से बातचीत कर अनीता की बच्चेदानी निकाल दी थी। परिजनों का कहना है कि ऐसे में अनीता के गर्भवती होने का सवाल नहीं होता है।

शराब और सट्टा छुटवाने के लिए परिवार गया था तांत्रिक के पास...
कहीं ऐसा तो नहीं मुनचुन ने रोज होने वाले विवाद की वजह से अपनी पत्नी व बच्चियों की हत्या कर दी। एक परिजन ने बताया कि मुनचुन को ऑनलाइन सट्टा खेलने की लत थी। रोजाना तड़के तीन बजे आजादपुर मंडी जाने के बाद भी वह देर रात को शराब के नशे में घर पहुंचता था। इस बात का अनीता विरोध करती थी। पति-पत्नी में इस बात को लेकर नोकझोंक भी होती थी। दीवाली पर पति की शराब और सट्टे की लत छुड़वाने के लिए अनीता पति को लेकर पूर्वी दिल्ली में एक तांत्रिक के पास गई थी। उसके किसी जानकार ने तांत्रिक का पता बताया था, लेकिन इसके बाद भी मुनचुन ने न तो शराब पीना छोड़ा और न ही सट्टा खेलना छोड़ा। उस पर कई लाख का कर्ज भी था।

चार लोगों के हत्याकांड का यह था पूरा मामला...
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली स्थित चंदन पार्क इलाके में अनीता (32) के अलावा उनकी तीन मासूम बेटियों अनुष्का (5), मुस्कान (4) और पल्लवी (3) गला रेतकर हत्या कर दी गई। चारों के शव उनके कमरे पर खून से लथपथ मिले। वारदात के बाद से अनीता के पति मुनचुन केवट (35) फरार है। फरार होते हुए वह एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में मुनचुन का हाथ है। उसके पकड़े जाने पर ही पता चल पाएगा कि उसने क्यों पत्नी और मासूम बच्चियों की हत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed