फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nationwide anti-drug campaign: Bike rally flagged off

Delhi NCR News: नशे के खिलाफ देशव्यापी मुहिम, रवाना हुई बाइक रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
- गृह मंत्रालय की पहल पर 11 दिन तक चलेगा अभियान
विज्ञापन

युवाओं और स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जा रहा जागरूक

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश को नशामुक्त बनाने और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय की ओर से देशव्यापी बाइक रैली निकाली जा रही है। 21 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली की मुख्य थीम नशे के खिलाफ लड़ाई है। इसके माध्यम से लोगों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सहित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, केंद्रीय पुलिस संगठन और विभिन्न राज्यों की पुलिस इकाइयां भाग ले रही हैं। सभी बलों के जवान मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को इस बुराई से दूर रहने का संदेश दे रहे हैं। रैली के 11 दिवसीय सफर के दौरान मोटरसाइकिल सवार विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों से गुजर रहे हैं। निर्धारित मार्ग में जयपुर, अजमेर और उदयपुर जैसे शहर शामिल हैं। यहां युवाओं और स्थानीय समुदायों से सीधे संवाद कर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है। इस पहल के तहत विभिन्न सुरक्षा बलों की संयुक्त भागीदारी से यह संदेश दिया जा रहा है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारी एजेंसियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की भूमिका जरूरी है। खासकर युवाओं को नशे से बचाना और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। रैली 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में समाप्त होगी। यहां सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article