{"_id":"6adcbb8e385e910e72012a13","slug":"special-training-being-provided-to-tpcs-for-the-safe-operation-of-trains-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-160534-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए टीपीसी को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए टीपीसी को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण
विज्ञापन
- उत्तर रेलवे के छह मंडलों के कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने की पहल, नवंबर तक छह चरणों में चलेगा कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए बिजली आपूर्ति नियंत्रित करने वाले कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण देना शुरू किया है। विद्युत विभाग ने ट्रैक्शन पावर कंट्रोलर (टीपीसी) की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया।
कर्मचारियों को बिजली आपूर्ति की निगरानी और उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण मिल रहा है। कार्यक्रम का पहला तीन दिवसीय सत्र 12 से 14 अक्तूबर तक आयोजित किया गया। नवंबर के अंत तक कुल छह चरणों में यह प्रशिक्षण पूरा करने की योजना है। इसमें उत्तर रेलवे के सभी छह मंडलों के कर्मचारी शामिल हैं। पहले चरण में 14 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण गाजियाबाद स्थित विद्युत प्रशिक्षण केंद्र में दिया जा रहा है। इसमें स्काडा प्रणाली, रेल नियंत्रण केंद्र (आरसीसी) और 25 हजार वोल्ट के ट्रैक्शन सबस्टेशन का दौरा भी शामिल है।