सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Western Disturbance to hit Delhi possibility of rain

दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम: आज नया पश्चिम विक्षोभ देगा दस्तक, इतने दिन बारिश की संभावना, पढ़ें पूर्वानुमान

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 18 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
सार

आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। 18 जून को नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इससे हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 33 से 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

New Western Disturbance to hit Delhi possibility of rain
कुछ दिन मौसम सुहावना बने रहने की भी संभावना है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में अगले छह दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यही नहीं, कुछ दिन मौसम सुहावना बने रहने की भी संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक देगा। इसका असर रात या 19 जून की सुबह देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार, 17 से 22 जून के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। ऐसे में 18, 19, 20 और 21 जून को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून को सुबह और दोपहर को हल्की बारिश के साथ 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं, जबकि हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। साथ ही, 18 जून को शाम या रात में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, 20 और 21 जून को मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, जिसकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

सूरज ने फिर कड़े तेवर दिखाए
दिल्ली में दो दिन बारिश होने के बाद बुधवार को एक बार फिर सूरज ने अपने कड़े तेवर दिखाए। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। साथ ही, गर्म हवा ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.1 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 85 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 51 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में दिल्ली में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed