{"_id":"6a4f9f2d31651d98970562d7","slug":"ngt-cracks-down-on-illegal-construction-issues-directives-to-ghaziabad-dm-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144866-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राइड बुक करके कैब ड्राइवरों को बनाते थे निशाना, 24 घंटे में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राइड बुक करके कैब ड्राइवरों को बनाते थे निशाना, 24 घंटे में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राइड बुक करके कैब ड्राइवरों को बनाते थे निशाना, 24 घंटे में तीन गिरफ्तार
-- -- -- - ध्यानार्थ-- - हल्द्वानी, उत्तराखंड-रामपुर, उत्तर प्रदेश-- - के लिए उपयोगी।
- दक्षिण जिला पुलिस ने कैब को लूटने की वारदात को सुलझाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 09 जुलाई
दक्षिण जिले की फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने राइड के बहाने कैब बुक कराकर लूटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश तीन आरोपियों मो. कैफ (25), जुनैद अली(22) और मोहम्मद कैफ (20) किया है। पुलिस ने कैब लूटने की वारदात के बाद इनको 24 घंटे में ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ये पता कर रही है कि आरोपी अब तक कितनी कैब को लूट चुके है। इनके पास से चाकू, लूटी गई मारुति सुजुकी डिजायर टैक्सी, मोबाइल फोन, वॉलेट और कागजात बरामद किए गए हैं।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में कैब कार जैकिंग का मामला दर्ज किया गया। फतेहपुरबेरी थानाध्यक्ष राजेश शर्मा, एसआई नसीब सिंह, एसआई विकास यादव, एसआई रवि राघव की टीम ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज, इनपुट और बुकिंग डिटेल्स का विश्लेषण कर कई जगहों पर छापेमारी की। इसके बाद आरोपी मो. कैफ की पहचान हुई थी। फिर कई जगह दबिश देकर तीनों आरोपियों को कैब जैकिंग की वारदात के 24 घंटे के भीतर मूल रूप से हल्द्वानी, उत्तराखंड निवासी मो. कैफ, रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी जुनैद अली और बेगूसराय, बिहार निवासी मोहम्मद कैफ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
-- -
ऐसे करते थे वारदात-
आरोपी देर रात मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए राइड बुक करके कैब ड्राइवरों को लूटने की साजिश रचते थे। सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद, वे चाकू दिखाकर ड्राइवर को धमकाते, उसके साथ मारपीट करते और गाड़ी व कीमती सामान लूटकर भाग जाते थे। मो. कैफ और जुनैद अली घिटोरनी गांव में और मोहम्मद कैफ इस्लाम कॉलोनी, महरौली में रहा था। हालांकि तीनों के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
-- --
पुरुषोत्तम वर्मा