फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NMC issues ultimatum to 70 medical colleges: Implement CCTV norms immediately.

Delhi NCR News: एनएमसी का 70 मेडिकल कॉलेजों को अल्टीमेटम, सीसीटीवी नियम तुरंत लागू करें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के आठ संस्थान भी सूची में; एनवीआर को कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ना और 30 दिन तक फुटेज सुरक्षित रखना अनिवार्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने देश के 70 मेडिकल कॉलेजों को सीसीटीवी निगरानी संबंधी अनिवार्य नियमों का तत्काल पालन करने का निर्देश दिया है। कई बार याद दिलाने के बावजूद इन संस्थानों ने अपने नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर (एनवीआर) को एनएमसी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से नहीं जोड़ा है।

आयोग के अनुसार सभी मेडिकल कॉलेजों में निर्धारित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, एनवीआर की स्थापना, लाइव फुटेज की उपलब्धता और रिकॉर्डिंग को 30 दिन तक सुरक्षित रखना अनिवार्य है। एनएमसी की आईटी टीम लगातार कॉलेजों से संपर्क कर रही है, जबकि तकनीकी समस्या वाले संस्थानों को आयोग से सहायता लेने को कहा गया है। सूची में सबसे अधिक 13 कॉलेज राजस्थान, 11 महाराष्ट्र और आठ दिल्ली के हैं। दिल्ली के संस्थानों में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, जीबी पंत संस्थान, यूसीएमएस-जीटीबी अस्पताल, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय, सेंट्रल हेल्थ एजुकेशन ब्यूरो और इंडियन रेलवे पीजी इंस्टीट्यूट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed