{"_id":"6a523c3e5c90bd946d05fde8","slug":"it-is-the-youth-who-study-in-libraries-that-shape-the-countrys-future-amit-shah-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-145246-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तकालयों में पढ़ने वाले युवा ही तय करते हैं देश का भविष्य: अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तकालयों में पढ़ने वाले युवा ही तय करते हैं देश का भविष्य: अमित शाह
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यान मार्ग पर हाईटेक जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया
दिल्ली को 35 हजार किताबों और 1 करोड़ ई-बुक्स वाला हाईटेक सार्वजनिक पुस्तकालय मिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नई दिल्ली के उद्यान मार्ग स्थित एनडीएमसी के अत्याधुनिक लोकनायक जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी देश का भविष्य केवल कृषि, बाजार या उद्योग से तय नहीं होता, बल्कि इस बात से तय होता है कि उसके पुस्तकालयों में कितने युवा पढ़ने आते हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञान और विवेक ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं और पुस्तकालय इसकी सबसे मजबूत नींव हैं।
करीब 2265 वर्गमीटर क्षेत्र में बने दो मंजिला पुस्तकालय में एक समय में 200 पाठकों के बैठने की व्यवस्था है। यहां 35 हजार से अधिक पुस्तकें, शोध पत्रिकाएं और संदर्भ सामग्री उपलब्ध हैं। ई-लाइब्रेरी के माध्यम से पाठकों को एक करोड़ से अधिक ई-बुक्स तक मुफ्त पहुंच मिलेगी। पुस्तकालय में आरएफआईडी आधारित पुस्तक प्रबंधन प्रणाली, आधुनिक रीडिंग एरिया, शोध केंद्र, किड्स जोन, बहुउद्देश्यीय सभागार, मुफ्त वाई-फाई और डिजिटल नोट्स जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
बचपन की यादें साझा कीं, कहा-पुस्तकालय से जुड़ने के कारण उनकी अध्ययन यात्रा वेदों-उपनिषदों तक पहुंची
शाह ने युवाओं से पुस्तकालयों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि पढ़ने की संस्कृति व्यक्ति में सही और गलत का विवेक विकसित करती है। पढ़ना केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि सही सोच और निर्णय क्षमता विकसित करने का आधार है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से पुस्तकालय जाने और अध्ययन की संस्कृति अपनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि बोलने से पहले सोचने और सोचने से पहले पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने अपने बचपन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि छोटे कस्बे के पुस्तकालय से जुड़ने के कारण उनकी अध्ययन यात्रा बाल साहित्य से वेदों और उपनिषदों तक पहुंची।
विज्ञापन
अपने संसदीय क्षेत्र के हर गांव में पुस्तकालय की व्यवस्था की
शाह ने बताया कि अपने संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव में उन्होंने पुस्तकालय स्थापित कराए हैं। प्रत्येक पुस्तकालय में तीन से चार हजार पुस्तकें हैं और उन्हें मुख्य पुस्तकालय से जोड़ा गया है, जहां सवा लाख से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं। चार मोबाइल पुस्तकालय वैन भी संचालित की जा रही हैं। बच्चे अपनी पसंद की पुस्तक का नाम दर्ज कराते हैं और प्रत्येक शुक्रवार उन्हें उनके गांव में ही पुस्तक उपलब्ध करा दी जाती है। उन्होंने कहा कि इन पुस्तकालयों को स्थानीय स्कूलों से भी जोड़ा गया है।
लोकनायक जेपी के संघर्ष और विचारों को किया याद
गृह मंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को लोकतंत्र और सामाजिक परिवर्तन का अग्रदूत बताते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर समाजवाद, भूदान और सर्वोदय जैसे आंदोलनों के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। सत्ता से दूर रहकर समाज सेवा का मार्ग चुनना और चंबल के 250 से अधिक डाकुओं का आत्मसमर्पण कराना उनके जीवन के प्रेरक अध्याय हैं। उन्होंने कहा कि उनके नाम पर स्थापित यह पुस्तकालय युवाओं के लिए ज्ञान और चिंतन का सशक्त केंद्र बनेगा।
दिल्ली के सभी पुस्तकालयों का बने एक नेटवर्क
अमित शाह ने दिल्ली सरकार से राजधानी के सभी सार्वजनिक पुस्तकालयों को एक साझा नेटवर्क से जोड़ने और उन्हें स्कूलों के साथ जोड़ने की कार्ययोजना बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित होगी और पुस्तकालय समाज के दैनिक जीवन का हिस्सा बनेंगे।
प्रतियोगी छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ : सीएम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पुस्तकालय विशेष रूप से यूपीएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्र ने कहा कि यह पुस्तकालय शिक्षा, शोध, नवाचार और जनभागीदारी का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्र ने बताया कि यह पुस्तकालय लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विचारधारा को समर्पित है और शिक्षा, शोध, नवाचार और जनभागीदारी का प्रमुख केंद्र बनेगा।
सभी सार्वजनिक पुस्तकालयों को एक नेटवर्क से जोड़ने का सुझाव
गृह मंत्री ने दिल्ली सरकार से सभी सार्वजनिक पुस्तकालयों को डिजिटल नेटवर्क से जोड़ने और उन्हें स्कूलों से संबद्ध करने की योजना तैयार करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी नियमित रूप से पुस्तकालयों का उपयोग कर सकें।