फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The inauguration of the Tower of Justice will add a golden chapter to Gurugram's judicial history

Delhi NCR News: टावर ऑफ जस्टिस के लोकार्पण से गुरुग्राम के न्यायिक इतिहास में जुड़ेगा स्वर्णिम अध्याय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत आज करेंगे अत्याधुनिक न्यायिक परिसर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों, सर्वोच्च न्यायालय एवं पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की रहेगी उपस्थिति

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम आज अपनी न्यायिक व्यवस्था के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय का साक्षी बनेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित टावर ऑफ जस्टिस का लोकार्पण आज सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत करेंगे। इस समारोह के लिए आयोजन स्थल पर सभी प्रशासनिक एवं न्यायिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा तथा न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी (अध्यक्ष, भवन समिति, हरियाणा) ने न्यायिक परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा की न्यायिक अधोसंरचना को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने तथा नागरिकों को अधिक सुलभ, पारदर्शी और तकनीक आधारित न्यायिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा, न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी (अध्यक्ष, भवन समिति, हरियाणा) तथा न्यायमूर्ति रोहित कपूर (प्रशासनिक न्यायाधीश, गुरुग्राम सेशन डिविजन) की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक व्यवस्था को मिलेगी नई ऊंचाई



उपायुक्त ने बताया कि इस आधुनिक न्यायिक परिसर में कुल 56 न्यायालय, अत्याधुनिक न्यायिक सेवा केंद्र, सम्मेलन कक्ष, वादकारियों के लिए प्रतीक्षा क्षेत्र, महिला एवं पुरुष लॉक-अप, सर्वर एवं सीसीटीवी कक्ष, क्रेच तथा मातृ एवं शिशु देखभाल कक्ष जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके अतिरिक्त परिसर में अलग से एस्केलेटर ब्लॉक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, सीसीटीवी नेटवर्क, लैन सिस्टम और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था भी की गई है, जिससे न्यायिक कार्यवाही अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक आधारित बन सकेगी। परिसर में 530 वाहनों की पार्किंग क्षमता (130 मुख्य भवन एवं 400 मल्टीलेवल बेसमेंट पार्किंग), अधिवक्ताओं के लिए विशाल बार रूम, बार लाइब्रेरी, कैंटीन, सार्वजनिक भोजनालय, जजों के लिए डाइनिंग एरिया, जिम तथा अन्य प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed