फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two snatchers arrested for pistol and posting it on Insta reel under nameBallu Dada Jafrabadi

रील में भौकाल बनाने पर नपे: इंस्टा पर तमंचा लहराकर बनाई वीडियो, 'बल्लू दादा' की पुलिस ने निकाली दादागिरी

Sat, 11 Jul 2026 08:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 11 Jul 2026 08:23 PM IST
सार

दिल्ली की जाफराबाद पुलिस ने इंस्टाग्राम पर तमंचा लहराकर वीडियो बनाने वाले दो झपटमारों को पकड़ा है। इसमें एक अरमान जो खुद को 'बल्लू दादा जाफराबादी' कहता था। वहीं उसके साथी रिहान को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two snatchers arrested for pistol and posting it on Insta reel under nameBallu Dada Jafrabadi
आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम पर तमंचा लहराकर खुद को 'बल्लू दादा जाफराबादी' बताने वाला एक युवक साथी संग सलाखों के पीछे पहुंच गया। उत्तर-पूर्वी जिले के जाफराबाद थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले लोनी, गाजियाबाद निवासी अरमान (22) और इसके साथी रिहान (19) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

आरोपी अरमान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करने के बाद खुद को बल्लू दादा जाफराबादी बताया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, झपटा गया एक मोबाइल फोन और दूसरे मोबाइल फोन में हथियारों के साथ बनाए गए वीडियो बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि उनकी टीम को जानकारी मिली थी कि इंस्टाग्राम अकाउंट से एक युवक लगातार हथियारों के साथ वीडियो और स्टोरी पोस्ट कर रहा है। जानकारी को पुख्ता करने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर 10 जुलाई को पंचवटी पार्क, घोंडा चौक के पास छापेमारी की।

विज्ञापन

बाद में आरोपी अरमान निवासी अंकुर विहार, लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अरमान ने बताया कि 23 जून और 9 जुलाई को उसने अपने साथी रिहान के साथ मिलकर मोबाइल झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में रिहान को चौहान बांगर से गिरफ्तार कर लिया गया।

रिहान के कब्जे से झपटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने अरमान का मोबाइल भी जब्त किया, जिसमें चाकू और अवैध हथियारों के साथ कई वीडियो मिले। इनकी जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अवैध हथियार कहां से लाया था। इसके अलावा वह किन-किन वारदातों शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed