{"_id":"6a5250a18ecba9f12403cd71","slug":"shraddha-walkar-murder-case-hearing-scheduled-for-july-20-adjourned-due-to-accused-aftabs-ma-exam-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-145312-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा वालकर हत्याकांड: आरोपी आफताब की एमए परीक्षा के चलते 20 जुलाई की सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा वालकर हत्याकांड: आरोपी आफताब की एमए परीक्षा के चलते 20 जुलाई की सुनवाई टली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड में 20 जुलाई को निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी है। अदालत ने यह फैसला आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की एमए अंतिम परीक्षा को देखते हुए लिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरगुरविंदर सिंह जग्गी ने आदेश दिया कि अब अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों की रिकॉर्डिंग 21 जुलाई को दोपहर दो बजे से शुरू होगी। इसके बाद पहले से तय अन्य तिथियों पर नियमित सुनवाई जारी रहेगी। आफताब ने अदालत को बताया कि 20 जुलाई को तिहाड़ जेल स्थित इग्नू परीक्षा केंद्र में उसकी एमए की परीक्षा है और उसने डेटशीट भी प्रस्तुत की। इससे पहले अदालत ने 20 से 27 जुलाई तक रोजाना सुनवाई तय की थी। फिलहाल अभियोजन पक्ष के आठ गवाहों के बयान दर्ज होने बाकी हैं। मामला 2023 से लंबित है। आरोप है कि मई 2022 में आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या कर शव के कई टुकड़े कर महरौली के जंगलों में फेंक दिए थे।