{"_id":"6a52561812d8f50bc9009e6e","slug":"passenger-numbers-on-northern-railways-vande-bharat-trains-increased-by-83-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-145323-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: उत्तर रेलवे की वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों की संख्या 83% बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: उत्तर रेलवे की वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों की संख्या 83% बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली तिमाही में 1.47 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, आय 7.67 करोड़ से बढ़कर 13.21 करोड़ रुपये पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे की वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान 1.47 लाख से अधिक यात्रियों ने वंदे भारत ट्रेनों में सफर किया, जबकि वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में यह संख्या करीब 80 हजार थी।
यात्रियों की बढ़ती संख्या का असर राजस्व पर भी दिखाई दिया। वंदे भारत ट्रेनों से उत्तर रेलवे की आय पिछले वर्ष की पहली तिमाही के 7.67 करोड़ रुपये से बढ़कर इस वर्ष 13.21 करोड़ रुपये पहुंच गई। उत्तर रेलवे के अनुसार, बढ़ती मांग को देखते हुए यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए ट्रेन्स ऑन डिमांड योजना के तहत पहली तिमाही में 1,887 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इन ट्रेनों से रेलवे को 185.52 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अलावा विभिन्न ट्रेनों में 4,120 अतिरिक्त कोच लगाए गए, जिससे 28.81 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हुई।
पहली तिमाही के दौरान उत्तर रेलवे के समग्र यात्री प्रदर्शन में भी सुधार दर्ज किया गया। यात्रियों की संख्या 11.43 करोड़ से बढ़कर 12.07 करोड़ हो गई, जबकि यात्री आय 3,083 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,567 करोड़ रुपये पहुंच गई। रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा के खिलाफ भी अभियान तेज किया। अप्रैल से जून 2026 के बीच 12.66 लाख अनियमित यात्रा के मामले पकड़े गए, जिनसे 89.21 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। टिकट जांच से होने वाली आय के आधार पर अप्रैल और मई 2026 में उत्तर रेलवे ने देश के सभी जोनों में तीसरा स्थान हासिल किया।