फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scientific waste disposal: Efforts to set up a waste-to-energy plant in Kasan gain momentum

Delhi NCR News: कचरे का होगा वैज्ञानिक निस्तारण, कासन में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की कवायद तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। नगर निगम मानेसर ने कासन गांव में प्रस्तावित वेस्ट-टू-एनर्जी (डब्ल्यूटीई) प्लांट की तैयारियां तेज कर दी है। परियोजना के लिए निर्धारित 20 एकड़ जमीन में से पहले 10 एकड़ पर फेंसिंग का काम पूरा हो चुका है। अब बाकी 10 एकड़ जमीन भी निगम को मिल गई है। इस हिस्से की फेंसिंग के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार अगले 15 से 20 दिनों में फेंसिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह प्लांट शहर से निकलने वाले घरेलू और व्यावसायिक ठोस कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करेगा। अभी बड़ी मात्रा में कचरा डंपिंग साइटों पर जमा होता है, जिससे कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। प्लांट शुरू होने के बाद इसी कचरे से ऊर्जा तैयार की जाएगी। इससे एक तरफ शहर में कचरे का बोझ कम होगा, वहीं दूसरी ओर ऊर्जा उत्पादन में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


यह परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर विकसित की जाएगी। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय (यूएलबी) ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और हिसार जैसे बड़े शहरों में ऐसे प्लांट लगाने के लिए एक समिति बनाई है। समिति परियोजना की तकनीकी और आर्थिक व्यवहार्यता, कचरे की उपलब्धता, उपयुक्त स्थान, बिजली खरीद समझौता (पीपीए), पर्यावरणीय मानकों और प्लांट से निकलने वाले अवशेषों के सुरक्षित निस्तारण की योजना तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्लांट शहर से निकलने वाले घरेलू और व्यावसायिक ठोस कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करेगा। प्लांट शुरू होने के बाद इसी कचरे से ऊर्जा तैयार की जाएगी। इससे एक तरफ शहर में कचरे का बोझ कम होगा, वहीं दूसरी ओर ऊर्जा उत्पादन में भी मदद मिलेगी।
- निजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed