{"_id":"6a5240c6953fac8670006330","slug":"neet-ug-paper-leak-judicial-custody-of-13-accused-extended-until-july-24-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-145275-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट यूजी पेपर लीक: 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 24 जुलाई तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट यूजी पेपर लीक: 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 24 जुलाई तक बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राउज एवेन्यू कोर्ट का आदेश, सीबीआई बोली- जांच जारी, और गिरफ्तारियां संभव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नीट यूजी पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने गिरफ्तार 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 24 जुलाई तक बढ़ा दी है। शनिवार को सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से अदालत में पेश किया गया।
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश सतीश कुमार ने शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, तेजस हर्षद कुमार शाह, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल और मांगीलाल बिवाल समेत सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया। जांच एजेंसी ने अदालत से 14 दिन की अतिरिक्त न्यायिक हिरासत की मांग करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है और आगे कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
सीबीआई के अनुसार, आरोपी मांगीलाल बिवाल ने अपने बेटे विकास बिवाल के लिए नीट यूजी का लीक प्रश्नपत्र हासिल करने के उद्देश्य से शुभम खैरनार से संपर्क किया था। जांच में मांगीलाल के मोबाइल फोन से लीक प्रश्नपत्र बरामद होने का दावा किया गया है। एजेंसी का आरोप है कि मांगीलाल ने यश यादव से 10 लाख रुपये में प्रश्नपत्र हासिल किया था। पूछताछ के दौरान विकास बिवाल ने बताया कि राजस्थान के सीकर में कोचिंग के दौरान उसकी यश यादव से पहचान हुई थी। सीबीआई ने इस मामले में 12 मई को एक सरकारी अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। इसमें परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप शामिल हैं।