दिल्लीवासियों के लिए सहूलियत: अब नहीं होना पड़ेगा खड़ा, पार्कों और बाजारों में स्थापित होंगी एग्जीक्यूटिव बेंच
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग क्षेत्र के पार्कों और बाजारों में 100 नई तीन-सीटर स्टील बेंच लगाएगा। इस परियोजना पर करीब 14.59 लाख रुपये खर्च होंगे, जिससे लोगों को बैठने की सुविधा मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृष्णा नगर में सार्वजनिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र के विभिन्न पार्कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को बैठने के लिए अब दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने क्षेत्र में 100 नई तीन-सीटर स्टील एग्जीक्यूटिव बेंच लगाने की योजना तैयार की है। इस परियोजना पर करीब 14.59 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
बुजुर्गों को सहारा
क्षेत्र के पार्कों और व्यस्त बाजारों में अक्सर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ आने वाले अभिभावकों को बैठने की जगह न होने के कारण घंटों खड़े रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि जर्जर हो चुकी बेंचों को बदला जाए। योजना के तहत न केवल मजबूत स्टील संरचना वाली बेंचें लगेंगी, बल्कि 100 साइनेज प्लेट भी स्थापित की जाएंगी ताकि राहगीरों को जरूरी दिशा-निर्देश और जानकारी सुगमता से मिल सके।
जानें क्या बोले लोग-
-पार्कों में सुबह सैर के लिए आने वाले बुजुर्गों को बैठने की जगह नहीं मिलती थी। नई बेंचें लगने से हमें काफी सुविधा होगी। -सुधीर छाबड़ा
-बच्चों को पार्क लाने पर बैठने की व्यवस्था न होने से परेशानी होती थी। अब वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। -सुमन
-बाजारों में भी बेंचें लगने से ग्राहकों और राहगीरों को आराम मिलेगा, जिससे सार्वजनिक सुविधाएं बेहतर होंगी। -अजीत
-बाजार इतना बड़ा है कि घूमते-घूमते थक जाता हूं, बेंच लगने से कम से कम बैठ तो सकते हैं। -साहिल