{"_id":"6a3c7b09064374c0990bb6b4","slug":"delhi-15-year-old-survivor-granted-permission-to-terminate-26-week-pregnancy-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को 26 सप्ताह की गर्भावस्था समाप्त करने की अनुमति, एम्स उठाएगा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को 26 सप्ताह की गर्भावस्था समाप्त करने की अनुमति, एम्स उठाएगा खर्च
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:19 AM IST
विज्ञापन
सार
न्यायालय ने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) को इस प्रक्रिया का खर्च वहन करने का भी निर्देश दिया।
दिल्ली हाईकोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को 15 वर्षीय नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को 26 सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था का चिकित्सकीय समापन करने की अनुमति दी है। न्यायालय ने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) को इस प्रक्रिया का खर्च वहन करने का भी निर्देश दिया।
अवकाशकालीन पीठ की जज जस्टिस मिनी पुष्कर्णा ने नाबालिग की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। याचिका नाबालिग की ओर से उसके पिता ने दायर की थी। याचिका में कहा था कि गर्भावस्था जारी रखने से नाबालिग को मानसिक चोट पहुंचेगी। पीड़िता और उसके पिता दोनों गर्भपात कराने के पक्ष में हैं। नाबालिग दुष्कर्म का शिकार हुई है और वह गर्भावस्था जारी नहीं रखना चाहती। एम्स के मेडिकल बोर्ड ने 19 जून को रिपोर्ट में नाबालिग को प्रक्रिया के लिए फिट पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने बोर्ड की स्पष्ट राय और पक्षकारों की दलीलों को ध्यान में रखते हुए याचिका स्वीकार कर ली। राज्य की ओर से अतिरिक्त स्थायी वकील संजय लाउ ने कहा, उन्हें इस प्रक्रिया पर कोई आपत्ति नहीं है। न्यायालय ने एम्स को निर्देश दिया कि समाप्त किए गए भ्रूण को डीएनए परीक्षण के लिए संरक्षित रखा जाए, जो आरोपी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले में आवश्यक हो सकता है। यदि भ्रूण जीवित रहता है तो नवजात शिशु को आवश्यक चिकित्सा सहायता दी जाए और गोद लेने की प्रक्रिया अपनाई जाए।