सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Protest: 18 more arrested in riot case, 70 percent industries resume work

Noida Protest: उपद्रव मामले में 18 और गिरफ्तार, 70 फीसदी उद्योगों में फिर काम शुरू; प्रकरण पर सीएम योगी सक्रिय

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि हिंसा फैलाने के लिए तीन समूहों ने 80 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप बनाए, जिनमें से 17 का सत्यापन कर लिया गया है। इनके बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से जानकारी मांगी गई है। 

Noida Protest: 18 more arrested in riot case, 70 percent industries resume work
noida protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस ने नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन और आगजनी के मामले में मजदूर बिगुल दस्ता संगठन के प्रमुख रूपेश राय समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उपद्रव के लिए यही संगठन जिम्मेदार है। इस बीच, वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद बेपटरी हुई व्यवस्था अब पटरी पर लौटने लगी है। वेतन बढ़ने के बाद जहां हंगामा थमा है, वहीं, श्रमिक भी काम पर लौटने लगे हैं। लगभग 70 फीसदी उद्योगों में फिर से काम शुरू हो गया है। 

Trending Videos


पुलिस जांच में पता चला कि मजदूर बिगुल दस्ता से जुड़े लोग फैक्टरी एरिया में घूम-घूम कर श्रमिकों को भड़का रहे थे। बताया जा रहा है कि मानेसर में भी इसी संगठन के लोगों ने फैक्टरी में हिंसा करवाई थी। संवेदनशील क्षेत्रों फेज-2 में सेक्टर-84, नयागांव, मदरसन कंपनी, सेक्टर-80, 85, 63, 62, 64 और 67 समेत सेक्टर-15 में पुलिस की टुकड़ियां तैनात रहीं।  पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पुलिस की टीम लगातार चौकसी बरत रही है। कंपनियों में काम शुरू हो गया है। हिंसा में 300 से अधिक कंपनियों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों के प्रदर्शन को देखते हुए फेज-1, 2 और 3 में कंपनियों के गेट के बाहर नोटिस चस्पा कर बढ़ाए गए वेतन की जानकारी दी गई। कुछ कंपनियों में वेतन वृद्धि के पोस्टर नहीं लगने से श्रमिकों ने हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें हटा दिया।

राजद प्रवक्ता प्रियंका व कंचना पर एफआईआर
श्रमिकों के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर गलत वीडियो डालने के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचना यादव के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। 

  • आरोप है कि दोनों ने पुराना व दूसरे स्थान का वीडियो नोएडा का बताकर पोस्ट किया था

80 से ज्यादा व्हॉट्सएप ग्रुप बनाए...
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि हिंसा फैलाने के लिए तीन समूहों ने 80 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप बनाए, जिनमें से 17 का सत्यापन कर लिया गया है। इनके बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से जानकारी मांगी गई है। 

श्रमिक अधिकारों से समझौता नहीं...श्रमिकों के अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सम्मान, समय पर पूरा वेतन और वैधानिक सुविधाएं मिलना हर श्रमिक का अधिकार है। इसके हनन पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अफवाह फैलाने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा।
-योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed