{"_id":"6a1452d1cff3901f230eff90","slug":"30-kg-of-rotten-watermelon-found-in-grocery-store-destroyed-noida-news-c-23-1-lko1064-95735-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रॉसरी स्टोर में मिला सड़ा हुआ तरबूज, खाद्य विभाग ने नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रॉसरी स्टोर में मिला सड़ा हुआ तरबूज, खाद्य विभाग ने नष्ट कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो:
- सेक्टर बीटा वन स्थित रिलायंस फ्रेश का मामला, पनीर का भी नमूना लिया
- स्टोर से नारियल पानी और जटा नारियल को भी हटवाया, जारी किया नोटिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-वन स्थित रिलायंस फ्रेश स्टोर में सड़ा हुआ तरबूज और अन्य खराब खाद्य पदार्थ बेचने की शिकायत आई थी। एक होम्योपैथिक चिकित्सक ने इसकी सूचना दी। जिस पर खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में मौके पर 30 किग्रा खराब तरबूज को नष्ट कराया गया। साथ ही बड़ी मात्रा में नारियल पानी व जटा नारियल को स्टोर से हटवाया गया है। वह भी खराब हो चुका था। पनीर से भी बदबू आने की शिकायत थी। उसके भी सैंपल भरे गए हैं। खाद्य विभाग ने स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया है।
शिकायतकर्ता व होम्योपैथिक चिकित्सक डाॅ जितेंद्र कुमार ने बताया कि 23 मई को उन्होंने जियो मार्ट से ऑनलाइन तीन नारियल पानी मंगवाए थे। जो सेक्टर बीटा वन स्थित रिलायंस फ्रेश से आए थे। घर पर जब नारियल पानी को खोला तो वह अंदर से काला था और पानी भी बदबूदार था। इसकी शिकायत ऑनलाइन खाद्य विभाग से की, लेकिन टोल फ्री नंबर नहीं मिला। चैट बॉक्स में भी संदेश भेजा पर कुछ नहीं हुआ। वो सोमवार को वो स्वयं स्टोर पर पहुंचे। वहां शिकायत की तो खराब नारियल पानी की जगह दूसरे दे दिए। उन्होंने जटा नारियल भी लिया था। घर जाकर उसे खोला तो वह अंदर से काला निकला। इस पर वह फिर स्टोर पहुंचे और शिकायत की। उन्हें वहां रखे तरबूज और नारियल खराब मिले। पनीर से भी बदबू आ रही थी। जब वह वीडियो बनाने लगे तो कर्मचारियों ने उनसे अभद्रता की। उन्होंने खाद्य विभाग से इसकी शिकायत की। शिकायत पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मौके पर तरबूज खराब मिला है। करीब 30 किग्रा तरबूज को नष्ट कराया गया।
पनीर का नमूना लेने और खराब खाद्य पदार्थों को हटवाया है। साथ ही स्टोर संचालक कंपनी को नोटिस जारी किया है। साफ सफाई करने के साथ ही खराब सामान बेचने पर जवाब मांगा है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिर से निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
सर्वेश मिश्रा, सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय
Trending Videos