सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   37 patients reached the 15-bed emergency, got treatment in the lobby

Noida News: 15 बेड की इमरजेंसी में पहुंच गए 37 मरीज, लॉबी में मिला इलाज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
37 patients reached the 15-bed emergency, got treatment in the lobby
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा। रात साढ़े 11 बजे के करीब न्यूमेड अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराने के लिए अफरातफरी मच गई। 15 बेड की इमरजेंसी में 37 मरीजों के पहुंचने पर इमरजेंसी की बाहर लॉबी में बेड की व्यवस्था की गई। अस्पताल प्रशासन ने चार सोसाइटी से आए 37 मरीजों को इलाज देना शुरु किया। जिन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि 37 मरीजों में से 10 की हालात में सुधार होने के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं 12 मरीज एचडीयू में भर्ती हैं। रॉयल कोर्ट निवासी एक बुजुर्ग का इलाज आईसीयू में चल रहा है। उन्होंने बताया कि 37 में से करीब 6 बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों की आयु 5 से 12 वर्ष तक है। दो से तीन परिवार के सात से आठ से मरीज भर्ती है। सभी लोगों ने शाम के समय व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे का सेवन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केशव पुरम कॉलोनी एवं गोल्डन कॉलोनी में भी बच्चे हुए बीमार
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के केशव पुरम कॉलोनी एवं गोल्डन कॉलोनी में महाशिवरात्रि के व्रत पर कूटटू का आटा खाने के चलते 12 लोग बीमार हो गए। बीमार होने पर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई ।


क्या बोले मरीज
मेरी पत्नी, बेटी व घर के पर सभी सदस्य बीमार है। पिता आईसीयू में भर्ती हैं। लगातार डॉक्टर द्वारा उपचार दिया जा रहा है। - अभिषेक कुमार सक्सेना, रॉयल कोर्ट।
करीब सात बजे से दिक्कत शुरु हुई। उल्टी व सबसे अधिक चक्कर आ रहा था। बीपी कम होने के कारण परिवार के लोगों ने तुरंत भर्ती कराया। - निकिता, इको विलेज 3

खाना खाने के बाद उल्टी व सिर घूमने लगा। ऐसा लगा जैसे बीपी कम होता जा रहा है। कुछ ही देर में पूरे घर को परेशानी शुरु होे गई। - दीपक जैसवाल,हिमालया प्राइड


क्या बोले परिजन

मेरी दो गर्भवती बहने भी इसकी चपेट में आ गई है। पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती है। दुकानदारों से लेकर सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे आगे किसी के साथ ऐसा न हो। - आकाश गुप्ता, परिजन

मां के तबीयत खराब होेने के बाद सब डर गए। अस्पताल आकर देखा तो सोसाइटी के कई लोग बीमार मिले। उसके बाद पता चला की कुटुटु के आटे के खाने सबको परेशानी हुई है। - सिद्धार्थ,परिजन

परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं। भगवान की कृपा से कोई खतरे में नहीं है। गलत काम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। - अजय गुप्ता,परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed