सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lift falls from 13th floor to 8th floor Elderly woman suffers four broken legs learn cause of accident in noid

13वीं मंजिल से आठवीं पर गिरी लिफ्ट : बुजुर्ग महिला का चार जगह से टूटा पैर, जानें हादसे का कारण

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज एक सोसायटी में बिजली जाने से लिफ्ट 13वीं से आठवीं मंजिल पर जाकर गिर गई। लिफ्ट में सवार 65 वर्ष की बुजुर्ग महिला अपने नाती और नातिन के साथ थीं। लिफ्ट गिरने से बुजुर्ग महिला के पैर में चार फ्रैक्चर हुए हैं।

Lift falls from 13th floor to 8th floor Elderly woman suffers four broken legs learn cause of accident in noid
बुजुर्ग महिला का चार जगह से टूटा पैर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज एक सोसायटी में बिजली जाने से लिफ्ट 13वीं से आठवीं मंजिल पर जाकर गिर गई। लिफ्ट में सवार 65 वर्ष की बुजुर्ग महिला अपने नाती और नातिन के साथ थीं। लिफ्ट गिरने से बुजुर्ग महिला के पैर में चार फ्रैक्चर हुए हैं। आरोप है कि बुजुर्ग को मौके पर व्हीलचेयर तक नहीं मिलीं। वह किसी तरह अपने घर तक पहुंची। उन्होंने परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताया। परिवार के लोग उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले गए। जहां एक्सरे कराने पर चार फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

Trending Videos

 
निवासियों ने बताया कि रीना प्रसाद (65) एफ 7 टावर में अपने परिवार के साथ रहतीं हैं। बुजुर्ग महिला रीना के पति उमेश्वर प्रसाद ने बताया उनके 11 और सात वर्षीय नातिन और नाती जी 5 टावर में ट्यूशन जाते हैं। सोमवार को शाम करीब पांच बजे रानी प्रसाद नाती नातिन को लेने गईं थी। लिफ्ट से वह दोनों को लेकर लौट रहीं थीं। 13 वीं मंजिल पर जैसे ही लिफ्ट पहुंची इसी दौरान बिजली चली गई। बिजली जाने के बाद लिफ्ट गिरकर सीधे आठवीं मंजिल पर पहुंची। बच्चे और रानी तीनों लिफ्ट के फ्लोर पर गिर गए। किसी तरह तीनों संभले। लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर पहुंची तो रानी उससे बाहर नहीं निकल पा रहीं थीं। दोनों बच्चे बुरी तरह घबराए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड से व्हीलचेयर मांगी तो वो भी टावर में नहीं थी। अस्पताल पहुंचने पर हुए एक्सरे में चार जगह पैर में फ्रैक्चर निकला। पैर पर प्लास्टर कराकर वह अपने घर लौटीं। उमेश्वर प्रसाद ने बताया कि अभी थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। लिफ्ट एक्ट लागू होने के बाद भी ईकोविलेज 1 सोसायटी में लिफ्ट को लेकर समस्याएं लगातार बनी हुईं हैं। लोगों की ओर से कई बार थाने में शिकायत दी गईं। एक्ट के मुताबिक लिफ्ट और एस्केलेटर का पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

लिफ्ट में था यूपीएस, तकनीकी खामी से गिरी 
इकोविलेज एक सोसायटी के 52 टॉवर में करीब 97 लिफ्ट हैं। सभी में यूपीएस लगे हैं। बिजली जाने के बाद लिफ्ट गिरने की घटना तकनीकी खराबी से हुई। बिजली जाने पर  यूपीएस की मदद से लिफ्ट नजदीकी फ्लोर पर जाकर रुकती है और वहां पर खुल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed