सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   6 child mother escape with a men

Noida News: तीन बच्चों के पिता के साथ नई दुनिया बसाने चली 6 बच्चों की मां

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
6 child mother escape with a men
विज्ञापन
- परिवारों को छोड़कर शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका घर से गए लाखों के नकदी और गहने
Trending Videos

- इश्क के लिए छोड़ा परिवार, 6 बच्चों की मां 3 बच्चों के पिता साथ फरार
- प्रेमी के भी तीन बच्चे हैं, साथ काम करने के दाैरान बढ़ी नजदीकियां
-
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। छह बच्चों की मां, तीन बच्चों के पिता से इश्क… और फिर एक रात ऐसा फैसला जिसने दो परिवारों की दुनिया हिला दी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने प्रेमी के साथ घर से लापता हो गई। हैरानी की बात यह है कि जाते-जाते वह घर में रखी नकदी और लाखों के सोने के गहने भी साथ ले गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
कंपनी में काम के दौरान हुआ प्रेम प्रसंग : महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी गांव के पास स्थित एक कंपनी में नौकरी करती थी। आरोप है कि काम के सिलसिले में वह अक्सर सालारपुर गांव जाती थी। वहीं उसकी मुलाकात एक युवक से हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पति का कहना है कि उसे इस रिश्ते की भनक करीब पांच दिन पहले ही लगी थी। उसने पत्नी को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातों-रात घर से हो गई लापता : पति के मुताबिक रविवार रात सब कुछ सामान्य था। परिवार के लोग घर में ही थे, लेकिन रात में किसी समय उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। सोमवार सुबह जब परिवार के लोगों को उसके लापता होने का पता चला तो घर की तलाशी ली गई। इस दौरान पता चला कि घर में रखी नकदी और लाखों रुपये के सोने के गहने भी गायब हैं। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ ही घर से भागी है और जाते समय नकदी व गहने भी साथ ले गई।
युवक की पत्नी ने भी दर्ज कराई शिकायत : उधर जिस युवक के साथ महिला के जाने की बात सामने आ रही है, उसकी पत्नी ने भी अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। उसका आरोप है कि उसका पति भी घर से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के सोने के गहने लेकर गया है।
पुलिस कर रही तलाश : मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और लापता महिला व युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article