सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   8 samples of ice cream were collected and sent for testing.

Noida News: आइसक्रीम के 8 नमूने भरे, जांच के लिए भेजे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
8 samples of ice cream were collected and sent for testing.
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने आइसक्रीम निर्माण इकाइयों की जांच की। इस दौरान आइसक्रीम के आठ नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल की टीम ने सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा स्थित लक्ष्मी आइसक्रीम, डिवाइन आइसक्रीम निर्माण इकाइयों से आइसक्रीम का एक-एक नमूना लिया। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज और रितु सक्सेना की टीम ने नोएडा सेक्टर-64 स्थित गोल्ड स्मिथ रिटेल सर्विसेज लिमिटेड की निर्माण इकाई से दूध, क्रीम और रेड वेलवेट क्रीम के एक-एक नमूने लिए। जांच के दौरान रेड वेलवेट क्रीम के लेबल पर आवश्यक सूचनाएं और पोषण संबंधी जानकारी अंकित नहीं थी। इस पर 2.3 किलोग्राम के 25 डिब्बों को अग्रिम आदेश तक सीज कर दिया गया। इसी दौरान हलाल प्रमाणनयुक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री की शिकायत पर भी विभाग ने विभिन्न स्टोरों पर जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी स्टोर पर हलाल प्रमाणनयुक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed