{"_id":"6a29323a04dbde9da60c0447","slug":"video-noida-fire-video-rampaging-fire-in-sector-55-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida Fire: सेक्टर 55 में आग का तांडव, तार की चिंगारी से उठी आग से दो कारें धू-धू कर जली, सामने आया Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Fire: सेक्टर 55 में आग का तांडव, तार की चिंगारी से उठी आग से दो कारें धू-धू कर जली, सामने आया Video
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:15 PM IST
Link Copied
नोएडा सेक्टर 55 में मंगल और बुध की मध्यरात्रि करीब एक बजे एक विद्युत पोल से उठी चिंगारी से दो कारें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
सेक्टर 55 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतनारायण गोयल ने बताया कि घटना करीब एक बजे की है। सेक्टर के ग्रुप में किसी ने सूचना दी कि एक विद्युत पोल से उठी चिंगारी सीधा कार के कवर गिरी। इसके बाद वह आग धीरे धीरे वहीं खड़ी दो कारों तक फैल गई। इस घटना का वहीं से गुजर रहे एक वाहन चालक ने बनाकर स्थानीय प्रतिनिधियों को दी, इसके बाद ग्रुप में वाहनों के नाम और स्थान के आधार पर तैयार मैसेज को सर्कुलेट करके वाहन किसके हैं, और आस पास किने वाहन खड़े हैं, उन्हें हटाने के लिए आगाह किया, लेकिन तक तक पास में खड़ी दो कारें पहले ही आग की चपेट में आ चुकी थी। लोग आधी रात अपनी कार वहां से हटाने के लिए अफरा तफरी में नीचे उतरे और कार हटाई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह पानी वह अन्य के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक स्थानीय लोगों ने अग्निशमन पुलिस को सूचना दे दी। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
सेक्टर 55 में हुए हादसे के बाद से लोगों में इसको लेकर भारी नाराजगी। है। सेक्टर के महासचिव नीरज शर्मा ने सवाल उठाया कि आखिर इसमें किसी जिम्मेदारी तय की जाएगी, इन दोनों कारों के जलने का जिम्मेदार कौन है, क्यों जर्जर तारों को नहीं बदला गया। उन्होंने इस इस पर विद्युत निगम की लापरवाही का आरोप लगाया है।
सतनारायण गोयल ने बताया कि विद्युत निगम की लापरवाही के चलते विद्युत पोल पर ज्वाइंट लूज था, इसलिए चिंगारी उठी, जो सीधा कार के कवर पर गिरी, जिससे आग फैली। अब उन्होंने पत्र लिखकर दोनों वाहनों के हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।