{"_id":"6a7dc46e6416bd730b0c19f3","slug":"a-patriotic-fervor-takes-hold-city-malls-and-markets-are-decked-out-in-the-colors-of-the-tricolour-grnoida-news-c-1-noi1095-4608307-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परवान चढ़ा देशभक्ति का माहौल, तिरंगे के रंग में रंगे शहर के माॅल-बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परवान चढ़ा देशभक्ति का माहौल, तिरंगे के रंग में रंगे शहर के माॅल-बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-- -- -
-शहरभर में कई जगह निकाली गई तिरंगा यात्रा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में देशभक्ति का माहौल परवान पर है। शहरभर के प्रमुख बाजारों, मॉल और सरकारी भवनों को तिरंगे की थीम पर सजाया जा रहा है। वहीं हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज, बैज, स्टीकर, टोपी और तिरंगा पतंगों की बिक्री में भी तेजी आई है। बाजारों में सुबह से ही खरीदारी करने वालों की भीड़ देखने को मिल रही है।
सेक्टर-18 स्थित अट्टा मार्केट, सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट, सेक्टर-27 की इंदिरा मार्केट और विभिन्न सेक्टरों के स्थानीय बाजारों में तिरंगे से जुड़ी सामग्रियों से दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों के अनुसार, लोग घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर लगाने के लिए बड़े और छोटे आकार के झंडे खरीद रहे हैं। शहर के प्रमुख मॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रवेश द्वारों और परिसर में तिरंगे रंग की सजावट की गई है। दुकानदारों का कहना है कि छोटे तिरंगे 10 से 20 और 50 रुपये तक, डेस्क फ्लैग 30 से 100 रुपये, बैज 20 से 50 रुपये और बड़े राष्ट्रीय ध्वज 100 से 500 रुपये तक में बिक रहे हैं। बच्चों में तिरंगा पतंग और तिरंगा कैप की मांग अधिक है।
तिरंगे की थीम पर सजे डीएलएफ, जीआईपी जैसे मॉल
स्वतंत्रता दिवस के तीन दिन पहले से शहरभर के प्रमुख मॉल, आईटी सेक्टर की कंपनियों समेत अन्य संस्थान तिरंगे की थीम पर सज गए हैं। इनमें से सेक्टर- 18 स्थित डीएलएफ मॉल, सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल, सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम, सेक्टर-129 स्थित गुलशन समेत अन्य मॉल भी तिरंगे के रंग में रंग चुके हैं। इसके साथ ही आकर्षक उपहार और उत्पादों में छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
यहां हुए आयोजन
सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी में बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूरे सोसाइटी परिसर में यात्रा को घुमाया गया। वहीं, दूसरी ओर सेक्टर-78 स्थित हाईड पार्क सोसाइटी के निवासयिों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग उस यात्रा में शामिल हुए। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले सोसाइटी में पंजाबी समाज की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
3500 फीट के तिरंगे संग निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा आयोजित 3500 फीट लंबी भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नोएडा स्टेडियम से शुरू होकर नोएडा हाट तक निकलने वाली इस यात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष 3500 फीट लंबा विशाल तिरंगा मुख्य आकर्षण रहेगा। यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, पूर्व सैनिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की भागीदारी रहेगी।