{"_id":"6a7dc4864b73744b9e096165","slug":"gsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103111-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कंपनी से सर्विस वाल्व चोरी कर बेचने वाले चार कर्मचारी समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कंपनी से सर्विस वाल्व चोरी कर बेचने वाले चार कर्मचारी समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
- मासिक ऑडिट में करीब 10 हजार वाल्व कम मिलने पर खुला था मामला
- बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने खरीदार समेत पांच आरोपियों को दबोचा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कंपनी से धोखाधड़ी कर सर्विस वाल्व चोरी-छिपे बेचने और खरीदने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कंपनी के 2045 सर्विस वाल्व और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कंपनी के चार कर्मचारी और चोरी का माल खरीदने वाला एक व्यक्ति शामिल है।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपियों को इंडेन एजेंसी के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार (34), विपिन कुमार (27), विवेक (30), सुनीत कुमार (36) और मनजीत सिंह (51) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी थाना साइट-4 स्थित एक कंपनी में काम करते थे। कंपनी में सर्विस वाल्व तैयार किए जाते हैं। चारों कर्मचारियों ने कंपनी से धोखाधड़ी कर सर्विस वाल्व बाहर निकालकर मनजीत सिंह को बेच दिए। इसके बदले मिलने वाली रकम को आरोपियों ने आपस में बांटकर अवैध रूप से धन अर्जित किया।
मामले का खुलासा कंपनी में हुए मासिक ऑडिट के दौरान हुआ। ऑडिट में कंपनी के रिकॉर्ड में करीब 10 हजार सर्विस वाल्व कम पाए गए। इसके बाद कंपनी की ओर से कोतवाली में शिकायत दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 2045 सर्विस वाल्व और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है।